ड्रग सप्लायर परवेज अली की हत्या में सिपाही सहित 8 गिरफ्तार, चार फरार

0
164
Oplus_16908288

पुलिस कर्मी भी घटना से पहले से घटना के बाद तक शामिल रहा, उद्देश्य हत्या नहीं अवैध वसूली था

झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नगरा हाट के मैदान में मिली ड्रग सप्लायर परवेज अली की लाश प्रकरण में पुलिस ने खुलासा करते हुए परवेज की हत्या करने के आरोप में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि चार आरोपियों की तलाश जारी है। इस हत्याकांड में शामिल प्रेमनगर थाना में तैनात एक पुलिस कर्मी को भी गिरफ्तार किया गया है। मृतक पूर्व में जम्मू कश्मीर में भी ड्रग सप्लाई के आरोप में जेल जा चुका था। आरोपियों का उद्देश्य परवेज की हत्या नहीं बल्कि उसे डरा धमका कर अवैध वसूली करना था, किंतु जब मरणासन्न हो गया तो उसे नगरा हाट के मैदान में फेंक कर भाग गए।

शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में मीडिया से रू-ब-रू एस एस पी विकास कुमार ने बताया कि 13 सितंबर की रात नगरा हाट के मैदान में अचेत अवस्था में एक युवक पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया था जहां उसे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। साथ ही मृतक की पहचान नहर के पास निवासी परवेज अली के नाम से हुई थी। परवेज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर में मारपीट के गंभीर निशान थे। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर मोबाइल सीडीआर का विश्लेषण किया।

जांच करते हुए पुलिस रेलवे स्टेशन रोड सुकुवा दुकुवा कॉलोनी पहुंची। जहां घटना वाली रात परवेज अपने मित्र के यहां पहुंचा था। रात करीब नौ बजे परवेज के मोबाइल पर साहिल का फोन आया जिस पर परवेज अपने मित्र की बाइक पर बैठ कर सुकुवा धुकुवा कॉलोनी के बाहर साहिल की गाड़ी में बैठ गया। इस दौरान एक चार पहिया गाड़ी उसी के आगे और एक चार पहिया गाड़ी उसके पीछे चल रही थी। गाड़ी में बैठने से पहले परवेज से ड्रग का सैंपल देखने और लेने के लिए पांच हजार रुपया का ऑन लाइन ट्रांजेक्शन हुआ था।

सात मोबाइल फोन व तीन कार बरामद

अभियुक्तगण की जामा तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 07 मोबाइल फोन बरामद किए गए। साथ ही अभियुक्तगण द्वारा थाना परिसर में लाए गए मारुति सुजुकी इग्निस कार संख्या UP16 BL-3572 को घटना में प्रयुक्त वाहन होने के कारण एवं 02 चार पहिया वाहन ईको स्पोर्ट फर्ड नम्बर UP93AQ3088 चेसिस नम्बर MAJAXXMRKAFL40648 इन्जन नम्बर FL40648, मारूती सुजुकी एस क्रास नम्बर UP93BE9579 चेसिस नम्बर MA3FNEB1S00219293 इन्जन नम्बर D13A-5741744 को कब्जे में लिया गया।

घटना का कारणः – मृतक ड्रग्स की तस्करी करता था। आरोपीगण ने थाना प्रेमनगर के आरक्षी आशीष के साथ मिलकर योजना बनाई कि मृतक को ड्रग्स का सैम्पल लेने के बहाने बुलाकर आरक्षी की मदद से उसे अवैध रूप से कब्जे में रखते हुए जेल भेजने का भय दिखाकर अवैध धन की वसूली की जाएगी। इसी योजना के तहत आरोपीगण मृतक को अपने साथ वाहन में बैठाकर थाना प्रेमनगर क्षेत्र में ला रहे थे। इसी दौरान मृतक को आरोपियों की मंशा का अंदाजा हो गया, जिसके चलते वाहन के अंदर ही हाथापाई एवं शोर-शराबा शुरू हो गया। आरोपियों को भय था कि मृतक द्वारा शोर मचाने से उनकी योजना विफल हो जाएगी, जिसके चलते उन्होंने वाहन के अंदर ही उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद आरोपीगण मृतक के शव को नगरा हाट के मैदान में छोड़कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि परवेज के शरीर पर दांतों से काटने के जो निशान मिले वो भूपेंद्र और सनी द्वारा काटा गया था जिसे सैंपल लेकर एफ एस एल भेजे जा रहे है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण–

एसएसपी ने बताया कि सुकुवा दुकुवा से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्रयांश पुत्र सुधीर कुमार सोनी निवासी-घास मण्डी बड़ा बाजार, जय श्रीवास्तव उर्फ अमन पुत्र हरि श्रीवास्तव निवासी- जुगियाना मुहल्ला, साहिल मिश्रा पुत्र मुकेश मिश्रा निवासी- जुगियाना मुहल्ला, भूपेन्द्र वंशकार पुत्र स्व. रामबाबू वंशकार निवासी बंगला घाट गोपाल की बगिया, यश शिवहरे उर्फ बिट्ट पुत्र दीपक शिवहरे निवासी लक्ष्मीपुरा कालोनी गल्ला मण्डी रोड, अर्शिल खान पुत्र अशद खान निवासी तलैया मोहल्ला, शनि नामदेव पुत्र संजीव नामदेव निवासी जुगियाना मोहल्ला थाना-कोतवाली जनपद, आरक्षी आशीष सिंह पुत्र अभिलाष सिंह निवासी तिन्दवारी रोड महिन्द्रा एजेन्सी के पीछे थाना कोतवाली नगर बाँदा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उक्त से जब तथ्यों के आधार पर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उनका उद्देश्य परवेज अली की हत्या करना नहीं बल्कि उसकी ड्रग सप्लाई करते हुए वीडियो बनाकर उससे अवैध रुपए वसूल करने की थी। इसमें प्रेमनगर थाना के सिपाही की अहम भूमिका है। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर श्री तुलसीराम पाण्डेय, उ0नि0 विवेकानन्द, चौकी प्रभारी बिजौली, उ0नि0 दीपक धामा, चौकी प्रभारी पुलिया नं0 09, उ0नि0 मोहित राणा, चौकी प्रभारी नैनागढ़, उ0नि0 शमशुल हसन, रविकान्त शुक्ला,  हे0का0 बृजेश कुमार सिंह, बलवीर सिंह, का0 ज्ञानचन्द्र शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here