चिरगांव 101कन्याओं का सामूहिक विवाह कर विदा करेंगे
झांसी (रामकुमार साहू)। बबीना विधानसभा क्षेत्र में सोमवार से भाजपा नेता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह यादव उर्फ वीरु द्वारा जन संवाद यात्रा निकालेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य बबीना विधान सभा क्षेत्र के हर गांव, गली, घर की देहलीज में पहुंच कर हर वर्ग से संवाद कर उनकी और गांव की समस्याएं जानने के साथ उनका निस्तारण कराने का प्रयास करेंगे। जन संवाद यात्रा अपने आप में अनूठी इसलिए है क्योंकि इसके माध्यम से वीरू ने जाति धर्म के भेदभाव को दरकिनार कर सभी वर्गों की का सहारा बनने का संकल्प लिया है।
शीर्ष नेतृत्व के आदेश का पालन होगा
भाजपा नेता ने स्पष्ट किया कि वह किसी राजनीतिक कार्यक्रम की घोषणा के लिए नहीं, बल्कि बबीना विधानसभा के अपने आत्मीय संबंध और जनसेवा के संकल्प को साझा करने आया हैं। यह यात्रा राजनीति दृष्टि से नहीं है, इसमें कोई संदेह नहीं कि उनकी भी विधानसभा चुनाव की तैयारी है। किंतु-परंतु के सवाल पर उन्होंने दृढ़ता से कहा वह भाजपा के सिपाही हैं और शीर्ष नेतृत्व का जो भी आदेश होगा वह उसका पालन करेंगे।
वर वधु पक्ष के एक लाख लोगों का भोज होगा
उन्होंने बताया कि इस दौरान वह ऐसे परिवारों से भी मिलेंगे जो आर्थिक स्थिति ख़राब होने पर अपनी बेटियों के हाथ पीले नहीं कर पा रहे। ऐसे निर्धन परिवारों की 101 या इससे अधिक बेटियों का चिरगांव में सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह करा कर विदा करेंगे। इसकी रूपरेखा तैयार कर तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। सम्पूर्ण कार्यक्रम निशुल्क होगा और वर वधु पक्ष के लगभग एक लाख लोगों का सामूहिक भोज भी किया जाएगा।
गांव में होगा रात्रि विश्राम, सुबह श्रमदान
उन्होंने बताया कि वह 5 अक्टूबर से बबीना विधान सभा में अपना जन संवाद यात्रा आपका सेवक आपके द्वार का आयोजन कर रहे है। जिसमें वह बबीना विधान सभा के हर गांव और ग्रामीण क्षेत्रों में जायेंगे रात को जिस गांव पहुंचेंगे वही विश्राम कर अगले दिन सुबह श्रमदान के साथ गांव के धार्मिक स्थल का जीर्णोद्धार करने का काम करेंगे।
समस्याओं का हर स्तर से समाधान का प्रयास करेंगे
उन्होंने कहा कि यह जन संवाद यात्रा उनकी करीब बीस दिन चलेगी। इस यात्रा के दौरान वह ग्रामीणों और उनके परिवार व क्षेत्र की समस्याओं सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, कृषि, व्यापार अथवा स्थानीय समस्याएँ-हर विषय को समझकर, जहाँ हमारे स्तर से संभव होगा वहाँ समाधान का प्रयास किया जाएगा और जहाँ शासन-प्रशासन की आवश्यकता होगी, वहाँ उचित माध्यम से विषय को उठाया जाएगा।
पूछेंगे गांव क्षेत्र का भविष्य कैसा देखना चाहते हैं
उन्होंने कहा कि “जनसेवा की शुरुआत समस्या बताने से नहीं, समस्या सुनने से होती है।” समाज की भागीदारी से आगे बढ़ेगा अभियान, यह केवल मेरी नहीं, पूरे बबीना की यात्रा होगी। किसान, व्यापारी, युवा, महिलाएँ, सामाजिक संस्थाएँ, धार्मिक प्रतिनिधि, शिक्षक, चिकित्सक, जनप्रतिनिधि और समाज के सक्षम लोग इसमें अपनी भूमिका निभाएँ-यही हमारा प्रयास रहेगा।हम जनता से केवल समस्या नहीं पूछेंगे, बल्कि यह भी जानेंगे कि वे अपने गाँव और क्षेत्र का भविष्य कैसा देखना चाहते हैं।














