12 रेलकर्मियों को मिला संरक्षा पुरस्कार
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झाँसी मंडल में रेल संरक्षा के प्रति सजगता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए संभावित रेल दुर्घटनाओं को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले झांसी मंडल के 12 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने संरक्षा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। परिचालन, विद्युत एवं इंजीनियरिंग विभाग के इन कर्मचारियों ने अपनी सतर्कता, सूझबूझ और जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली से रेल परिचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सराहनीय योगदान दिया।
पुरस्कृत कर्मचारियों की सूची —
परिचालन विभाग
1. हेमंत कुमार — गुड्स ट्रेन मैनेजर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन।
2. ओम प्रकाश कुशवाहा — गुड्स ट्रेन मैनेजर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन।
3. हिमांशु श्रीवास्तव — गुड्स ट्रेन मैनेजर, बाँदा रेलवे स्टेशन।
4. सुमित अहिरवार — वरिष्ठ गुड्स ट्रेन मैनेजर, झाँसी।
5. हेमराज — कांटेवाला (बी), सुमावली रेलवे स्टेशन।
विद्युत विभाग
6. राकेश कुमार चौरसिया — लोको पायलट (गुड्स), वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन।
7. देवेंद्र श्रीवास — वरिष्ठ सहायक लोको पायलट, झाँसी।
8. एस.सी. वर्मा — सहायक लोको पायलट, झाँसी।
9. बी.के. यादव — लोको पायलट (मेल), झाँसी।
10. आर.के. यादव — वरिष्ठ सहायक लोको पायलट, झाँसी।
इंजीनियरिंग विभाग
11. राजित राम सिंह — ट्रैक मेंटेनर-IV, डबरा रेलवे स्टेशन।
12. महेंद्र पाल — ट्रैक मेंटेनर-II, डबरा रेलवे स्टेशन।
मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि रेलवे में संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। रेलकर्मियों की सतर्कता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली रेल परिचालन को सुरक्षित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस प्रकार के संरक्षा पुरस्कार कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं तथा अन्य रेलकर्मियों को भी संरक्षा के प्रति सदैव सजग रहने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा प्रेम प्रकाश शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन नंदीश शुक्ल, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर परिचालन धर्मेश कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (जी एंड जी) सुश्री सीमा तिवारी सहित सभी ब्रांच अधिकारी मौजूद रहे।














