बुंदेलखंड राज्य अनशनकारियों को सोते में उठा ले गई पुलिस

0
9

समर्थकों ने किया थाने के घेराव प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय से छोड़ा, अब बड़े आंदोलन की तैयारी 

झांसी। बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर शांति पूर्ण ढंग से किए जा रहे बेमियादी अनशन पर बैठे बुनिमो केन्द्रीय अध्यक्ष भानू सहाय व बाबूसिंह यादव, प्रदीप झा, लालूराम को पुलिस ने सोते समय उठा लिया और थाना नवाबाद ले गए, किंतु समर्थकों के जबरदस्त प्रदर्शन को देखते हुए आनन फानन में नगर मैजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर छोड़ दिया गया।

दरअसल भानु सहाय सहित अनशनकारियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की सूचना मिलने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के साथ राजेंद्र शर्मा एडवोकेट, अरविंद, बब्लू, प्रफुल्ल तिवारी, घनश्याम कोरी, शैलेन्द्र उर्फ शैलू, योगेंद्र सिंह पारीछा, यूथुब जैन पिंकी, अमित करौसिया, अखिलेश गुरुदेव, जगमोहन मिश्रा, राजेंद्र सिंह यादव, रघुराज शर्मा, अशोक सक्सेना, संजय पांडेय, आशू ठाकुर, लखन बिलगैया, नरेश चंद्र बिलाटिया, इम्तियाज हुसैन, शंभू सैन, पंकज मिश्रा नौटा, रामकुमार शुक्ला, पंकज रावत, उत्कर्ष साहू, महेंद्र मिश्रा एड, अमीर चंद्र, एड सचिन साहू, आशीष रिछारिया, प्रभुदयाल कुशवाहा, पवन शर्मा, सुरेंद्र प्रजापति, संजय कुशवाहा, मोनू सोनी, हरेंद्र आर्य थाना में पहुंच गिरफ्तार अनशन कारियों का हौसला बढ़ा कर नारेबाजी करने लगे।

थाना परिसर में भीड़ देख प्रशासन के हाथ पैर फूल गए और सभी अनशन कारियों को नगर मजिस्ट्रेट के सामने पुलिस ने पेश कर रिहा कर दिया गया। अगर आज आंदोलकारियों को जेल भेज दिया जाता तो बुंदेलखंड राज्य का निर्माण हेतु जेल में ही अनशन होता अनशनकारियों कि गिरफ्तारी होने पर उनका हौसला और बढ़ गया है और सभी का एक ही सपना है कि आगे आंदोलन की तैयारी बढ़ी होगी।

आंदोलकारियों ने कहा कि जो कायर और भयातुर हैं वह सुलह के पापड़ बेलते है जो सच्चे वीर योद्धा हैं वो सर देकर सर से खेलते हैं के नारेबाजी की गई। पूर्व प्रवक्ता बुंदेलखंड क्षेत्र कांग्रेस पार्टी एड राजेंद्र शर्मा ने बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय द्वारा किए जा रहे अनशन एवं सत्याग्रह की जानकारी कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दी है। इसी प्रकार अन्य राज नैतिक समर्थक दलों ने पुलिस उत्पीड़न की कार्यवाही को अपने अपने शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने का कार्य किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here