नगरा रेल क्षेत्र से तय बाजारी दुकानें नहीं हटाने को लेकर दिया ज्ञापन

0
27

झांसी। कांग्रेस के प्रतिनिधि मण्डल ने दुकानदारों के साथ मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय पहुंचकर नगरा तय बाजारी क्षेत्र से दुकानदारों की दुकानें नहीं हटाए जाने की मांग को लेकर वरिष्ठ मण्डल अभियंता समन्वय को ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में कहा गया है कि उक्त क्षेत्र में दुकानदार पिछले पचास वर्षों से दुकान लगा रहे है और नियमितरूप से ठेके का शुल्क जमा कर रहे है। परंतु रेलवे द्वारा दुकानदारों से नए टेंडर में पैरा 9 एवं 10 की मीट, मछली ,गुम्मा व बजरी की दुकानें एवं ढावे हटाने को कहा गया है। जिससे दुकानदार परेशान हैं।

ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस के पी सी सी सदस्य राजेंद्र सिंह यादव, पूर्व प्रवक्ता बुंदेलखंड क्षेत्र राजेंद्र शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, जिला मीडिया प्रभारी अमीर चंद आर्य सहित दुकानदार अमर सिंह, राकेश खटीक, माजिद,आकाश, सुनील रैकवार, साजिद, मनोज, मुकेश हरीश बाबू , श्याम वर्मा सहित सैकड़ों दुकानदार मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here