परख यान से निरीक्षण कर संरक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं व आधारभूत संरचना की प्रगति का लिया जायजा
आगासोद यार्ड एवं स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं, स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा
झांसी। महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे नरेश पाल सिंह द्वारा झाँसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी झाँसी– रेलखंड का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार भी उपस्थित रहे।
महाप्रबंधक ने परख यान से निरीक्षण करते हुए रेलखंड पर ट्रैक, ओवरहेड वायर, ट्रैक साइडिंग सहित विभिन्न महत्वपूर्ण परिचालन एवं आधारभूत संरचना संबंधी पहलुओं का जायजा लिया तथा रेल परिचालन की संरक्षा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने आगासोद यार्ड में उपलब्ध आधारभूत संरचना, परिचालन संबंधी व्यवस्थाओं एवं संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अवलोकन किया। उन्होंने यार्ड में उपलब्ध व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लेते हुए रेल परिचालन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की।
इसके उपरांत महाप्रबंधक द्वारा आगासोद स्टेशन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में उपलब्ध यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, आधारभूत संरचना एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण का उद्देश्य स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति का आकलन करना तथा रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा करना रहा।
महाप्रबंधक ने निरीक्षण के दौरान रेलखंड एवं स्टेशन पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संरक्षा, सुचारु रेल परिचालन तथा यात्री सुविधाओं से संबंधित विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। इसके उपरांत वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर वहाँ उपलब्ध यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही संयुक्त क्रू लॉबी का निरीक्षण कर उसकी कार्यप्रणाली एवं रेल परिचालन से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।
इसके पश्चात मंडल के सभी शाखाधिकारियों के साथ बैठक कर मंडल में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों, आधारभूत संरचना से संबंधित परियोजनाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान संबंधित शाखाधिकारियों द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति, प्रगति एवं भावी कार्ययोजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर मुख्य परियोजना प्रबंधक /निर्माण संतोष गुप्ता, सचिव महाप्रबंधक अखिल शुक्ल, वरिष्ठ मंडल अभियंता/ समन्वय आशुतोष चौरसिया वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलिकॉम इंजिनीयर/ मेन लाइन मयंक अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता/परिचालन धर्मेश कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अतुल यादव तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं तकनीकी कर्मचारी उपस्थित रहे।














