पीएनबी बोनस को भी 18000 रुपए सीलिंग के आधार पर देने की उठाई मांग
झांसी। भारतीय रेलवे मजदूर संघ के आह्वान पर 22 से 28 अक्टूबर तक चल रहे चेतावनी सप्ताह के क्रम में मंगलवार को उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने झांसी मंडल पर मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर द्वार सभा कर मंडल रेल प्रबंधक के माध्यम से प्रधानमंत्री व अध्यक्ष/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड को संबोधित ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन के माध्यम से पीएलबी में बोनस को 18000 रुपए की सीलिंग के आधार पर निर्धारित करके शेष बोनस दीवाली के पहले भुगतान करने की मांग की गई। आठवां वेतन आयोग को लागू किए जाने में हो रही देरी से कर्मचारियों पर जो आर्थिक प्रभाव पड़ रहा है उसके लिए 30% अंतरिम राहत भुगतान किए जाने की मांग की गई।
द्वार सभा में जोनल अध्यक्ष हेमंत कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि जिस तरह से सातवां वेतन आयोग में 18 महीने के भत्तों का नुकसान किया गया था उसी तरह से भारत सरकार आठवां वेतन आयोग को लागू करने में भी देरी करके पुनः नुकसान कर सकती है। इसलिए भारतीय रेलवे मजदूर संघ ने जगह जगह नुक्कड़ सभाएं एवं मण्डलों पर गेट मीटिंग के माध्यम से कर्मचारियों को जागरूक करते हुए भारत सरकार को आठवां वेतन आयोग शीघ्र लागू करने की चेतावानी दी। भारतीय रेलवे मजदूर संघ ने माता-पिता को शामिल करते हुए रेल कर्मचारी के परिवार को चार यूनिट की गणना के आधार पर न्यूनतम वेतन 72000/- रु.निर्धारण करने की मांग की।
मण्डल मंत्री भानु प्रताप सिंह चंदेल ने बताया कि जो PLB बोनस दिया गया है वह छठवें वेतन आयोग के आधार पर दिया जा रहा है जिसका UMRKS विरोध करता है और 18000/- रु. सीलिंग के आधार पर निर्धारण कर शेष राशि दिवाली के पहले एरियर के रूप में भुगतान किये जाने की मांग उठाई।
भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख सी के चतुर्वेदी ने बताया कि जो कार्य मान्यता प्राप्त संगठनों को करना चाहिए वह गैर मान्यता में होने के बाद भी UMRKS कर रहा है। मान्यता प्राप्त संगठन सुविधाओं का भोग करते-करते संघर्ष करना भूल गए हैं और कर्मचारियों के साथ छलावा कर रहे हैं।
मण्डल अध्यक्ष सतीश गुप्ता ने बताया की कर्मचारियों ने उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के इस चेतावनी सप्ताह के कार्यक्रम को बड़ी संख्या में समर्थन किया और सभाओं में भाग भी लिया। जिसके लिए कर्मचारियों का आभार भी व्यक्त करते हैं। संचालन कार्यकारी सदस्य अनिल कुमार शर्मा ने किया।
सभा के बाद कर्मचारी सभा स्थल से नारेबाजी करते हुए मण्डल रेल प्रबंधक कक्ष तक ज्ञापन देने पहुंचे। जो अपर मंडल रेलवे प्रबंधक श्रीमान पीपी शर्मा जी ने प्राप्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं अध्यक्ष/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड को भेजने का आश्वासन दिया।
कारखाना मंडल ने भी द्वार सभा कर सौंपा ज्ञापन
संघ के कारखाना मंडल द्वारा मुख्य कारखाना प्रबंधक झांसी के माध्यम से भी ज्ञापन भेजा गया। जिसको उप मुख्य कार्मिक अधिकारी कारखाना ने प्राप्त किया।द्वार सभा में मुख्य रूप से मंडल कार्यकारी अध्यक्ष मनीष बाजपेई, कारखाना मंडल अध्यक्ष संजीव वर्मा, कारखाना मंडल सचिव संतोष राठौर, मंडल सह संगठन मंत्री आरती तमौरी, मंडल कोषाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, सहायक मंडल मंत्री राम रूप मीणा एवं अंकित श्रीवास्तव, कारखाना मंडल कोषाध्यक्ष दया निधि मिश्रा, दिलीप कुमार, अश्विनी गोस्वामी, लोकेश प्रताप सिंह, सतीश जोशी, के के राठौर, सुनील शर्मा, इरफान, रवि कुमार, आशीष निरंजन, पंकज पांडे, कपीश कुमार सिंह, दीपक श्रीधर, सुजान सिंह, राजकपूर, अमरजीत, गौरव सिंह शेखावत, अहिल्या चौहान, सुमन, कौशल्या, ज्योति खरे, मनोज सोनकिया, राम भारत गौड़, हैप्पी मुखरैया, कुलदीप नायक, जलज कुशवाहा, पंकज, चंद्रपाल रायकवार, संदीप सेंगर, अमित शुक्ला, सुमित आदि सैकड़ो कार्यकर्ता एवं कर्मचारी उपस्थित हुए।














