सोसाइट नोट में लिखा – मेरे मरने के बाद हर्ष को सजा मिले
झांसी। शहर कोतवाली झांसी के नई बस्ती चांद दरवाजा के पास 24 वर्षीय नव युवती ने मंगेतर की बेवफाई पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मंगेतर द्वारा उसके मोबाइल पर अपनी प्रेमिका के साथ अश्लील फोटो/ वीडियो भेज कर कटाक्ष करते हुए उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। मृतका के सुसाइट नोट में आत्महत्या के कारण का दर्ज है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
शहर कोतवाली थाना अंतर्गत नई बस्ती चांद दरवाजा के पास रहने वाले रेलवे अस्पताल में तैनात जगदीश पवार की 24 वर्षीय पुत्री छाया का विवाह 8 माह पहले मध्य प्रदेश के भोपाल रायसेन निवासी हर्ष के साथ तय हुआ था। रिश्ता तय होने के बाद छाया बेहद खुश थी। वह अपनी शादी और आने वाली जिंदगी को लेकर सुनहरे सपने संजो रही थी। सगाई होने के बाद शादी की तारीख तय होना थी कि मंगलवार की सुबह खुशियों पर ग्रहण लग गया। छाया ने अपने कमरे में खुद को बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने छाया के शव को फंदे से उतार कर कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने उसके पास से एक सुसाइट नोट बरामद किया।सुसाइड नोट में छाया ने मंगेतर पर धोखा देने का आरोप लगाया। उसने लिखा-

‘मैं आज मर रही हूं। हर्ष बग्गन के बजाय हर्ष से मेरी शादी पक्की हो चुकी थी। फिर भी उसने दूसरी लड़कियों से कॉन्टैक्ट रखा है। उसने मुझे धोखा दिया। मुझे दर्द परेशान करते हैं। और ये सब मैं झेल नहीं पाऊंगी। मेरे मरने के बाद हर्ष को सजा मिले, ताकि वो किसी और लड़की के साथ ऐसा न करे, जो उसने मेरे साथ किया। हर्ष बग्गन की सच्चाई मेरे फोन में है। प्लीज उसे सजा देना।’
परिजनों ने बताया कि मंगेतर हर्ष ने उन्हें धोखा दिया, हर्ष का उनकी बेटी से सगाई से पूर्व से ही किसी अन्य लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था और हर्ष ने यह बात छिपाई, उन्होंने बताया कि सगाई के बाद ही से हर्ष उसकी पुत्री को प्रताड़ित करने लगा था, उन्होंने बताया कि हर्ष ने अपनी प्रेमिका के साथ अश्लील फोटो वीडियो भेज दी इसी का सदमा उसकी पुत्री छाया नहीं सह पाई और वह गुमसुम रहने लगी थी। इसी के चलते आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजन मंगेतर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की माँग पर अड़ गए।














