आबकारी टीम की कार्रवाई में 520 लीटर अवैध शराब बरामद

0
12

7500 किग्रा लहन व ड्रम, उपकरण आदि मौके पर नष्ट किए 

झांसी। दीपावली पर्व के दृष्टिगत आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जनपद झांसी में राजस्व वृद्धि एवं आबकारी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी गौरांग राठी, उप आबकारी आयुक्त झांसी प्रभार झांसी उमेश चन्द्र पाण्डेय व जिला आबकारी अधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में आबकारी विभाग की जनपद में गठित टीमों द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज मनोज कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 झांसी, प्रवर्तन झांसी व थाना पुलिस रक्सा, अजय कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 एवं शिशिर द्विवेदी आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 झांसी व जीत कुमार वर्मा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 झांसी व थाना पुलिस गुरसराय द्वारा अधीनस्थ स्टॉफ के साथ ग्राम रक्सा, ग्राम राजापुर, ग्राम सिंहपुरा, ग्राम लोड़ी, ग्राम पसराई व डेरा दातारनगर परवई, जौरा रोड टांडा, रेव, फरीदा, बिजना, अशोकनगर में दबिश दी गई।

दबिश के दौरान 520 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 7500 किग्रा लहन व ड्रम, उपकरण आदि मौके पर नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 07 अभियोग पंजीकृत किए गये। कार्यवाही में 04 अभियुक्ताओ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। साथ ही अवैध शराब/अपमिश्रित शराब व ओवर रेटिंग के दृष्टिगत जनपद झांसी की देशी शराब/कंपोजिट मदिरा दुकानों पर टेस्ट परचेजिंग कराते हुए आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दुकानों में संचित स्टॉक का स्टॉक पंजिका में अंकित स्टॉक से मिलान करते हुए भौतिक रूप से सत्यापन किया गया एवं पूर्ण रूप से पी.ओ.एस. मशीन से मदिरा की बिक्री करने के निर्देश दिए गए। चेकिंग के दौरान अवैध अड्डों से शराब न खरीदने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वालो की भी चेकिंग करते हुए लोगों को चेतावित किया गया और मदिरा दुकानो से ही क्यू.आर.कोड युक्त शराब खरीदने हेतु कहा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here