झांसी। बुंदेलखंड महाविद्यालय, झांँसी में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं सड़क सुरक्षा समिति के संयुक्त तत्वाधान में यातायात जागरूकता रैली आयोजित की गई। प्राचार्य प्रोफेसर एस०के० राय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता करना तथा समाज में सुरक्षित यातायात की संस्कृति विकसित करना।
कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी सिंह के विशेष योगदान और निर्देशन में स्वयंसेवकों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। विशेष रूप से बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वाले लोगों से हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की अपील की गई।
इस कार्यक्रम में प्रोफेसर एल० सी० साहू, डॉ० संजीव शेखर सिंह, डॉ० रामनारायण, डॉ० रामानंद जायसवाल, डॉ० नागेंद्र सिंह, डॉ० आकाश दुबे, कांस्टेबल अजय कुमार गुप्ता, कांस्टेबल जोगिंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।














