लॉक डाउन के दौरान गरीब परिवारों के लिए जारी रहेगा मदद का सिलसिला: राजपूत

झांसी। गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत के निर्देशन में उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर जयंती पर मलिन बस्तियों में खाद्य समग्री का वितरण किया। यह मदद लॉक डाउन से प्रभावित हुए उन लोगों तक पहुंचाई गई जो काफी परेशान थे। विधानसभा गरौठा में जगह जगह लोगों को खाद्य सामग्री का वितरण कर उनको मदद जारी रखने का भरोसा दिया गया।
गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने संविधान निर्माता भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर लोगों की मदद करने का निर्णय लिया। लॉक डाउन होने के बाद उत्तर प्रदेश व केन्द्र की सरकार विधायक व उनके समर्थक व भाजपा कार्यकर्ता लगातार असहाय लोगों तक खाद्य सामग्री पहुंचा रहे हैं। इसी कड़ी में डा. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर गरीब परिवारों तक विस्तृत अभियान के तहत खाद्य सामग्री पहुंचाई गई।
विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कहा कि कोरोना वायरस के खात्मे के लिए लागू किए गए संपूर्ण लॉक डाउन से आम आदमी, गरीब वर्ग और मजदूर व किसानों को काफी परेशानियां आईं हैं। ऐसे में सरकार उनकी मदद के लिए कई प्रयास कर रही है। कई संगठन और समाजसेवी भी लोगों की अपने अपने स्तर से सहायता करने में लगे हैं। भाजपा कार्यकर्ता भी माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देश पर गांव गांव और घर घर जाकर मजबूरी में फंसे गरीब वर्ग के लोगों को जरूरत के हिसाब से मदद देने पहुंच रहे हैं। गरौठा विधानसभा में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए इसी कारण लगातार खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है। यह हम सबका मानवीय फर्ज भी है। आज संविधान निर्माता भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर जी का जन्म दिन है। इस उपलक्ष्य में एक वृहद अभियान के तहत कई जगहों, मलिन बस्तियों में जाकर लोगों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। यह सिलसिला लगातार जारी रहे ताकि लोगों को इस विकट परिस्थिति में ज्यादा मुश्किल न हो। खाद्य सामग्री के वितरण के दौरान मोंठ मंडल अध्यक्ष ध्रुव सिंह परमार, कपिल मुदगिल,अशोक केसवानी, समथर मडल अध्यक्ष बल्लू सेठ प्रकाश झा, एरच नगर से दिनेश झा, अशोक दुबे, प्रवीण बुधौलिया, अमित चौरसिया धर्मेद्र राजपूत, राहुल झा, गुरसराय नगर मंडल अध्यक्ष अरूण नायक, निहिल सिंघई, अमन अग्रवाल, योगेश त्रिपाठी, मोहनिस अग्रवाल, गरौठा मंडल अध्यक्ष बलन सर जी, नितिन मिश्रा, मयंक गुप्ता, अरबिंद, अनुराग उपाध्यक्ष, नरेन्द्र राजपूत, रमाकांत राजपूत, साकेत कुलदीप बेलमा, सुरजीत राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।