झाँसी
। राष्ट्रभक्त संस्था के तत्वाधान में अंचल अड़जरिया के नेतृत्व में मंगलवार को मंडलायुक्त झाँसी मंडल के माध्यम से उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित ज्ञापन भेजा गया। जिसमें लाक डाउन के चलते मंदिर के पुजारियों व कर्मकांड ब्राह्मणों की सहायता हेतु मांग की गई।
विभाग प्रमुख अंचल अड़जरिया ने बताया कि सम्पूर्ण प्रदेश में 25 मार्च से लागू लॉकडाउन के कारण सभी मंदिर व धार्मिक अनुष्ठान आदि कार्य नहीं हो पा रहे हैं। जिससे मंदिरों के पुजारी व ब्राह्मणों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनकी आजीविका का साधन मात्र पूजा पाठ व धार्मिक अनुष्ठान आदि ही हैं जो लगभग वर्तमान में पूरी तरह से बंद हैं। विभाग प्रमुख ने मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र के माध्यम से सभी मंदिरों के पुजारी व ब्राह्मणों को 10, 000 रु. प्रति माह इनके बैंक खातों में व प्रशासन स्तर पर राशन किट उपलब्ध उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। इसके साथ ही अंचल अड़जरिया ने बताया कि अगर किसी मंदिर के पुजारी को राशन की आवश्यकता है तो वह जेल चौराहा स्थित हनुमान मंदिर मंदिर के पुजारी रामबाबू से 6260519293 पर तथा अंचल अड़जरिया के मोबाइल नम्बर 8318044740 पर सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद पुजारियों व ब्राह्मणों के लिए जेल चौराहा हनुमान मंदिर में कुछ राशन किटों की व्यवस्था करा दी गयी है। इसके साथ ही उन्होंने सभी पुजारियों से उनका आधार कार्ड, बैंक अकाउंट नम्बर, आईएफएससी कोड व फ़ोटो जेल चौराहा मंदिर पर जमा करने का अनुरोध किया है। जिससे कि उन्हें शासन द्वारा आर्थिक सहायता दिलाई जा सके। इस दौरान आरके दुबे, किशोर तिवारी, राजेश नायक, पुरुकेश अमरया आदि मौजूद रहे।
(विभाग









