झांसी। लाक डाउन 3 में आज मंगलवार से सीमित रेल सेवाओं के शुरू हो रहीं हैं। इसके चलते नई दिल्ली से झांसी होकर जाने वाली चारों एसी स्पेशल ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित समय पर ही झांसी आएंगी। ये ट्रेनें नई दिल्ली से चेन्नई सेंट्रल, नई दिल्ली से बिलासपुर, नई दिल्ली से सिकंदराबाद और नई दिल्ली से बंगलूरू की तरफ चलेंगी। नई दिल्ली से बिलासपुर जाने वाली पहली स्पेशल ट्रेन मंगलवार रात 8:55 बजे झांसी आकर झांसी के यात्रियों को छोड़ेगी। यह ट्रेन पांच मिनट के लिए झांसी में रुकेगी। झांसी रेल मंडल के रेल अधिकारी व कर्मचारियों ने इन ट्रेनों के संचालन को लेकर तैयारी कर ली हैं।

गौरतलब है कि 12 मई से नयी दिल्ली से अलग अलग शहरों के लिए 15 सवारी गाड़ियों का संचालन शुरू किया जा रहा है। यही गाड़ी अपने अंतिम स्टेशन से वापस लौटेंगी। यह सभी गाड़ियां राजधानी एक्सप्रेस हैं पर इन्हें स्पेशल ट्रेनें बनाकर चलाया जा रहा है। निर्धारित समय सारणी के अनुसार –

  • नई दिल्ली से बंगलूरू सिटी जाने वाली ट्रेन नंबर 02692 प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से 14 मई की रात 9.15 बजे चलकर झांसी रात 1.15 बजे आएगी। बंगलूरू सिटी से 12 मई की रात 8.30 बजे चलकर झांसी तीसरे दिन रात 12.35 बजे आएगी। इस ट्रेन को अनंतपुर, गुंतकल, सिंकदराबाद, नागपुर, भोपाल व झांसी स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।
  • नई दिल्ली से चेन्नई सेंट्रल जाने वाली ट्रेन नंबर 02434 बुधवार व शुक्रवार को शाम चार बजे व चेन्नई सेंट्रल से नई दिल्ली जाने वाली 02433 शुक्रवार व रविवार को सुबह 6.35 बजे चलेगी। नई दिल्ली से आने वाली यह ट्रेन झांसी रात 8.35 बजे और चेन्नई से आने वाली गाड़ी सुबह 5.06 बजे आएगी। इस ट्रेन का संचालन नई दिल्ली से 13 मई व चेन्नई से 15 मई को शुरू होगा। इस ट्रेन को विजयवाड़ा, वारांगल, नागपुर, भोपाल, झांसी व आगरा स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।
  • नई दिल्ली से बिलासपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 02442 मंगलवार और शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली शाम चार बजे रवाना होकर झांसी रात 8.55 बजे आएगी। 02441 बिलासपुर से सोमवार और बृहस्पतिवार को दोपहर 2.40 बजे चलकर झांसी तीसरे दिन सुबह 5.50 बजे आएगी। नई दिल्ली से यह ट्रेन 12 मई व बिलासपुर से 14 मई से चलेगी। इस ट्रेन को रायपुर, नागपुर, भोपाल व झांसी स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।
  • नई दिल्ली से सिकंदराबाद जाने वाली ट्रेन नंबर 02438 रविवार को चलेगी। यह ट्रेन 17 मई को नई दिल्ली से शाम चार बजे चलकर झांसी रात 8.55 बजे आएगी। 02437 सिकंदराबाद से 20 मई बुधवार को दोपहर 1.15 बजे चलकर तीसरे दिन सुबह 6.02 बजे झांसी आएगी। इस ट्रेन को नागपुर, भोपाल व झांसी स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।
    तीन सौ से अधिक यात्रियों ने बुक कराए टिकट
    आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर सोमवार को तय समय 4 बजे सायं आईआरसीटीसी की वेबसाइट के क्रश हो जाने से टिकट बुकिंग नहीं हो सकी थी। इसके बाद सायं 6 बजे के बाद बुकिंग का सिलसिला शुरू हुआ और कुछ ही मिनटों में टिकट बुकिंग फुल हो गई। एक जााकारी के मुताबिक देर रात तक नई दिल्ली से झांसी के लिए तीन सौ से अधिक यात्रियों ने टिकट बुक कराए। इसके अलावा सभी रूट के लिए तीन घण्टे में 54 हजार टिकट बुक हो चुके थे।
  • झांसी स्टेशन पर एहतियाती कदम
  • सीमित रेल सेवाओं के शुरू होने के बाद रेलवे स्टेशनों पर एहतियाती कदम उठाए गए हैं। इसके तहत झांसी स्टेशन पर चौकस व्यवस्थाऐं की गई है।
  • जीआरपी पुल रहेगा बंद, मुख्य द्वार से ही होगा प्रवेश व निकास
  • परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे दो, तीन और चार पहिया वाहन
  • ट्रेनों से आने वाले यात्री बीच वाले पुल से होकर मुख्य पोर्टिको (प्रवेश द्वार) से बाहर निकलेंगे।
  • यात्री स्क्रीनिंग कराने व मेटल डिटेक्टर से गुजरने के बाद प्लेटफार्म पर जाएंगे।
  • एक से दूसरे प्लेटफार्मों पर जाना है तो वे एस्केलेटर पुल का उपयोग करेंगे।
  • मुख्य पोर्टिको के बीच रस्सी बांधकर डिवाइडर बनाया जाएगा।
  • प्लेटफार्म पर अनाधिकृत व्यक्तियों पर नजर रखने के लिए टीमें बनेंगी।
  • सभी जगह आने- जाने के प्रतीक चिह्न लगाए जाएंगे।
  • सभी को अपने वाहन रेलवे परिसर के बाहर ही खड़े करने होंगे।
  • घर से स्टेशन व स्टेशन से घर कैसे जायेंगे
  • भले ही सीमित रेल सेवाओं को शुरू कर दिया गया है, किंतु सवारियां घर से स्टेशन व स्टेशन कैसे जायेंगे यह सवाल बना हुआ है। यह बात ठीक है कि आरक्षित टिकट को पास माना जा रहा है, किंतु सवारियां घर से स्टेशन व स्टेशन से वापिस घर किस साधन से पहुंचेगे यह सवाल बना हुआ है। दरअसल सड़क पर कैब या अन्य सवारी वाहनों अथवा प्राइवेट वाहनों के चलने पर पाबंदी लगा दी गई है। ऐसे आरक्षित टिकट होने के बाद भी सवारियां स्टेशन पहुंच पाएगीं इस पर सवाल बने हुए हैं।