#Jhansi जयंती पर उपन्यासकार पद्म विभूषण डॉ वृंदावन लाल वर्मा को याद किया 

0
19

झांसी। प्रख्यात उपन्यासकार पद्म विभूषण डॉ वृंदावन लाल वर्मा की जयंती के अवसर पर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में उनके उपन्यासकार के रूप में साहित्यिक एवं राष्ट्रीय योगदान को स्मरण किया गया।

मुख्य अतिथि अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी सह अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) नंदीश शुक्ल ने कहा कि वृंदावन लाल वर्मा ने अपने उपन्यासों के माध्यम से भारतीय इतिहास और राष्ट्र चेतना को जन-जन तक पहुँचाया। उनके ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित उपन्यास आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में स्टेशन निदेशक सुश्री सीमा तिवारी, राजभाषा अधिकारी सह जन संपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह सहित रेलवे के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here