झांसी।रेल प्रशासन द्वारा झांसी मंडल के 11 स्टेशनों पर आज 25 मई से आरक्षण निरस्तीकरण पूर्व की भांति पुन: प्रारंभ कर दिया गया है । लाक डाउन के चलते आरक्षण केन्द्र विभिन्न यात्री सेवाओं की तरह बन्द थे। 22 मई  से आरक्षण केन्द्रों से टिकट आरक्षित करने की सेवा शुरूआत की जा चुकी  है। 1  जून से प्रारंभ होने वाली स्पेशल गाड़ियों में 28 रेलगाड़ियों का ठहराव झांसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों जैसे झांसी, ग्वालियर,  उरई, ललितपुर, मुरैना, डबरा, बबीना, एट, चिरगांव, भीमसेन, पुखरायां आदि स्टेशनों पर है।  टिकटों के निरस्तीकरण के पहले दिन मंडल में 244 टिकट यात्रियों द्वारा रद्द  कराये गये जिनमें झांसी में  166 तथा ग्वालियर में 78 टिकट निरस्त हुए।