झांसी : पंडित जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि मनाने एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  अजय कुमार लल्लू आदि की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ नहीं जा सके। शहर अध्यक्ष को उस समय पुलिस ने उनके घर पर ही रोक लिया जब वह इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र रेजा के साथ जा रहे थे। पुलिस ने घर पर ही रोक कर दोनों नेताओं की हाउस अरेस्टिंग कर ली।

घर पर हुई गिरफ्तारी के बावजूद शहर अध्यक्ष  अरविंद वशिष्ठ ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण किया एवं सर पर काली पट्टी बांधकर उपवास प्रारंभ कर प्रदेश अध्यक्ष  लल्लू सिंह की रिहाई की मांग की । इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज देश वैश्विक महामारी से लड़ रहा है जिसके बारे में कांग्रेस के नेता  राहुल गांधी ने पहले ही देश को चेताया था लेकिन उसे नजर अंदाज कर दिया गया जिसका खामियाजा आज देश भुगत रहा है। प्रियंका  गाँधी ने मजदूरों की दुर्दशा को देखते हुए मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से बस लगाने की परमिशन मांगी जिसे उन्होंने स्वीकृत किया लेकिन एक अनजाने डर से बसों को चलने नहीं दिया। यदि सरकार की ही माने तो 870 बसें चलने योग्य थी लेकिन उन्हें भी चलने की परमिशन नहीं दी गई। प्रदेश अध्यक्ष  अजय कुमार लल्लू द्वारा जब बस चलाने को लेकर दबाव बनाया तो उन्हें विभिन्न धाराओं में जेल में डाल दिया गया उनके साथ 60 अन्य लोगों पर भी मुकदमा दर्ज किया गया। शहर अध्यक्ष ने मुकदमे की निंदा करते हैं और सरकार से सवाल किया कि यह मर्यादा पुरुषोत्तम राम की भूमि है गौतमबुद्ध- महावीर स्वामीकी धरा है महात्मा गांधी की धरती है इसमें सेवा करना कब से अपराध हो गया। यह सरासर अन्याय है हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं।

राजेंद्र रेजा ने कहा कि पंडित नेहरू ने जिस देश का सपना देखा था आज ठीक विपरीत उसके काम हो रहा है उन्होंने अपने विरोधियों को भी अपने मंत्रिमंडल में लिया था लेकिन हाथ तो विरोधी दल का सेवा भाव भी सरकार हजम नहीं कर पा रही है और दुर्भावना के तहत मुकदमे दर्ज करा रही है हम सरकार से अपील करते हैं कि लोकतंत्र के हित में सारे मुकदमे वापस लिए जाएं। उधर अध्यक्ष की गिरफ्तारी की खबर सुनकर कांग्रेस जनों का तांता लगने लगा लेकिन फोन पर जिन्होंने संपर्क किया। उन्हें अध्यक्ष  अरविंद वशिष्ठ ने समझा कर घर आने को मना कर दिया। जो कांग्रेस जन आए उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मात्र 3 -3 के ग्रुप में नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कराई गई। उक्त अवसर पर सर्व  डॉ विजय भारद्वाज, नीता अग्रवाल, मुन्नी अहिरवार, रवि राठौर, जितेन्द्र भदौरिया, अनु श्रीवास्तव आदि ने क्रमश: श्रद्धांजलि अर्पित की।

वहीं इलाइट चौराहे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। उक्त अवसर पर सर्व श्री विवेक बाजपेई, प्रकाश गुप्ता, राम कुमार शुक्ला, मनीराम कुशवाहा ,योगेंद्र सिंह पारीछा आदि उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है इस समय सरकार को बिना भेदभाव के जो मदद मिल रही उसका उपयोग करना चाहिए था लेकिन द्वेष बस उसका उपयोग करने की बजाय सेवा कर रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष  अजय कुमार लल्लू सहित कई लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दिया हम इसकी घोर निंदा करते हैं वह सरकार को चेतावनी देते हैं कि वह मुकदमे तुरंत वापस ले ।