झांसी। आज शहर महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती मुन्नी देवी अहिरवार की अध्यक्षता एवं महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाअध्यक्ष श्रीमती नीता अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में एक बैठक हुई। जिसमें लोक डाउन अवधि के दौरान गरीब महिलाओं की मदद एवं सुरक्षा के लिए गरिमा कार्यक्रम के अंतर्गत सेनेटरी पैड वितरण पर जोर दिया गया। तदोपरांत शहर कई क्षेत्रों में शहर अध्यक्ष मुन्नी देवी अहिरवार के नेतृत्व में गरीब महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित कर उनकी सुरक्षा के उपाय सुझाए और उन्हें जागरूक किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष नीता अग्रवाल ने कहा कि लोकडाउन की अवधि के दौरान जिस प्रकार से लोगों की आर्थिक स्थिति खराब हुई है। इसका असर महिलाओं की सुरक्षा पर भी पड़ा है। सेनेटरी पैड के अभाव में महिलाओं को गंभीर बीमारियां ग्रसित कर सकती हैं। इसलिए गरिमा कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को जागरूक किया जाना अति आवश्यक है। कोरना महामारी से बचने के साथ-साथ हमें अन्य बीमारियों से बचने की भी जरूरत है।

शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मुन्नी देवी अहिरवार ने कहा कि लोक डाउन अवधि के दौरान सरकार द्वारा महिलाओं के साथ छल किया गया। जहां एक और उनके जनधन खातों में ₹500 प्रतिमाह देने की घोषणा की गई, वहीं अधिकांश महिलाओं के खाते में जनधन की राशि नहीं डाली गई और जिन महिलाओं के खाते में पहले माह धनराशि भेजी गई। उनके खातों में दूसरे माह धनराशि नहीं डाली गई। जिससे महिलाओं को गरीबी का सामना करना पड़ रहा है और अपनी सुरक्षा नहीं कर पा रही हैं अतः महिला कांग्रेस महिलाओं को जागरूक तथा हरसंभव मदद करने के लिए वचनबद्ध है।इस अवसर पर आबिदा, सलमा, कला कुसुम, विजया आदि उपस्थित रहे।