झांसी। आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन केंद्रीय कार्यकारिणी के अथक प्रयासों से रेलवे बोर्ड द्वारा स्टेशन मास्टर्स संवर्ग को ग्रेड पे 5400 का लाभ देने सम्बन्धित पत्र 25 फरवरी 2020 को जारी किया गया था ,जिसे सभी रेलवे जोन द्वारा लागू किया जा रहा है ,इसी तारतम्य में एस्मा झांसी मंडल द्वारा भी झांसी मंडल में इसे लागू करने की मांग अपने 5 जून के ज्ञापन द्वारा की गई थी जिसके परिणाम स्वरूप झांसी मंडल में 2 स्टेशन मास्टर्स को ग्रेड पे 5400 एम ए सी पी के अंतर्गत प्रदान करने का पत्र 10 जून को जारी किया गया है। एस्मा झांसी मंडल ने वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी से पूरे झांसी मंडल के सभी स्टेशन मास्टर्स को एक साथ इसका लाभ देने के लिए अनुरोध किया है ,जिनको 10/20/30/वर्ष हो गए हो उन्हें 4600/4800/5400 ग्रेड पे का लाभ दिया जाए। मंडल सचिव एस्मा अजय दुबे ने बताया कि इसके लिए शीघ्र ही एस्मा का प्रतिनिधिमंडल मंडल रेल प्रबन्धक से मिलकर,ज्ञापन देने का प्रयास करेगा जिससे सभी स्टेशन मास्टर्स को इसका लाभ मिल सके। आज एस्मा की इस उपलब्धि पर सभी स्टेशन मास्टर्स ,एस्मा के पदाधिकारियों ने एक दूसरे को बधाई देकर खुशियां मनाई।