झांसी। रेल प्रशासन द्वारा कई रेलगाड़ियों के समय में परिवर्तन किया जा रहा है I इसके तहत गाडी सं 02437 सिकंदराबाद-नई दिल्ली (यात्रा प्रारंभ तिथि—17.06.20) के समय में परिवर्तन किया गया है अब झाँसी स्टेशन पर इसका आगमन व् प्रस्थान समय 05:45 – 05;50 होगा I इसी प्रकार गाडी सं 02434 नई दिल्ली-मद्रास (यात्रा प्रारंभ तिथि—18.06.20) के समय में परिवर्तन किया गया है अब झाँसी स्टेशन पर इसका आगमन व् प्रस्थान समय 20:55 – 21:00 बजे होगा I गाडी सं 02433 मद्रास – नई दिल्ली (यात्रा प्रारंभ तिथि—17.06.20 से 27.06.20) के समय में परिवर्तन किया गया है अब झाँसी स्टेशन पर इसका आगमन व् प्रस्थान समय 05:42 – 05:47 बजे होगा I