झांसी। रेल प्रशासन द्वारा कुछ गाड़ियों के समय में परिवर्तन किया जा रहा है। इसके तहत  गाडी सं- 02155/02156 की समय-सारणी में परिवर्तन किया गया है I गाडी सं 02155 हबीबगंज-निजामुद्दीन सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन 1 जनवरी 21 से अग्रिम सूचना तक प्रतिदिन परिवर्तित समय से किया जायेगा I इसी प्रकार गाडी सं. 02156 निजामुद्दीन-हबीबगंज सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन 2 जनवरी 21 से अग्रिम सूचना तक प्रतिदिन किया जायेगा I गाडी सं 02155 हबीबगंज से समय रात्री 22:40 बजे प्रस्थान कर भोपाल, विदिशा, गंज बासौदा,    बीना होते हुए झाँसी मंडल के झाँसी स्टेशन पर अगले दिन समय 02:25-02:35 बजे, ग्वालियर स्टेशन पर समय 03:38-03:40 बजे, मुरैना स्टेशन पर समय 04:09-04:11 बजे पहुचकर,आगरा कैंट होते हुए समय 08:00 बजे निजामुद्दीन पहुचेगी I

इसी प्रकार वापसी में गाडी सं 02156 निजामुद्दीन से समय 20:40 बजे प्रस्थान कर, समय 22:38-22:40आगरा कैंट स्टेशन, समय 23:56-23:58 बजे मुरैना स्टेशन पर,  समय 00:26-00:28 बजे ग्वालियर स्टेशन पर, समय 01:50-02:00 बजे झाँसी स्टेशन पर पहुचकर, बीना, गंज बसोदा, विदिशा, भोपाल ठहराव    लेते हुए समय 06:20 बजे निजामुद्दीन पहचेगी।

गाडी सं- 02181/02182 की समय-सारणी में परिवर्तन किया गया है I गाडी सं 02181 जबलपुर-निजामुद्दीन सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन 1 जनवरी 21 से अग्रिम सूचना तक प्रतिदिन परिवर्तित समय से किया जायेगा I इसी प्रकार गाडी सं. 02182 निजामुद्दीन-जबलपुर सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन 2 जनवरी 21 से अग्रिम सूचना तक प्रतिदिन किया जायेगा I

गाडी सं 02181 जबलपुर से समय 15:30 बजे प्रस्थान कर सिहोरा रोड, कटनी मुर्वारा, बंदक्पुर, दमोह, पठारिया, सागर, खुरई, माल्खेरी ठहराव लेते हुए झाँसी मंडल के ललितपुर स्टेशन पर समय 21:28-21:30 बजे, झाँसी स्टेशन पर समय 22:35-22:45 बजे, ग्वालियर स्टेशन पर समय 23:43-23:45 बजे पहुचकर,आगरा कैंट, मथुरा ठहराव लेते हुए अगली सुबह समय 04:10 बजे निजामुद्दीन पहुचेगी I

इसी प्रकार वापसी में गाडी सं 02182 निजामुद्दीन से समय 17:45 बजे प्रस्थान कर, मथुरा,आगरा कैंट ठहराव लेते हुए झाँसी मंडल के ग्वालियर स्टेशन पर समय 21:32-21:34 बजे, झाँसी स्टेशन  पर समय 23:10-23:20 बजे, ललितपुर स्टेशन पर अगले दिन समय 00:18-00:20 बजे पहुचकर, माल्खेरी, खुरई, सागर, पठारिया, दमोह, बादकपूर, कटनी मुर्वारा, सिहोरा रोड स्टेशन ठहराव लेते हुए 07:30 बजे जबलपुर पहुचेगी I