झांसी। मथुरा से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुईं दो छात्राओं को झांसी रेलवे स्टेशन से जीआरपी ने बरामद कर लिया। दोनों लड़कियों को जीआरपी ने मथुरा पुलिस और लड़कियों के परिजनों को सौंप दिया।
जीआरपी झांसी के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान स्टेशन पर दो लड़कियां संदिग्ध स्थिति में बैठी पाई गईंं।‌ पूछताछ में पता चला कि दोनोंों सहेलियां हैं और मथुरा की निवासी हैं। लड़कियों के बताए नंंबर पर संपर्क कर परिजनों को उनके बारे में जानकारी दी। इस सूचना पर दोनों के परिजनों के साथ पुुलिस झांसी पहुंच गयी।
लड़कियों के परिजनों ने बताया कि बुधवार को लड़कियां स्कूल गई थी, किंतु जब स्कूल से वापस घर नहीं पहुंची तो उन लोगों ने स्कूल से सम्पर्क किया। स्कूल से पता चला कि छुट्टी होने के बाद सभी बच्चे घर जा चुके हैं। काफी ढूंढने पर पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। गुरुवार को सुबह उनके पास जीआरपी थाने से फोन आया कि बच्चियां झांसी में हैं। इस पर उन्होंने राहत की सांस ली और वह झांसी पहुंचे। इधर, जीआरपी द्वारा दोनों लड़कियों को उनके परिजनों व पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी तक कोई आपराधिक तथ्य की जानकारी सामने नहीं आई है।