– उमरे के खिलाड़ियों का अभा अतंर रेलवे पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन
मुम्बई। मुंबई में आयोजित हुई अखिल भारतीय अतंर रेलवे पावर लिफ्टिंग(शक्तितोलन) चैम्पियनशिप में उत्तर मध्य रेलवे के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण एवं एक रजत पदक जीता।

 उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में वरिष्ठ लिपिक पद पर कार्यरत अमनप्रीत सिंह ने +120 किलोग्राम भारवर्ग में 1077.5 किलो भार उठा कर स्वर्ण पदक जीता और वहीं संदीप कुमार ने 105 किलोग्राम भारवर्ग में 925 किलोग्राम भार उठा कर रजत पदक जीता। इसी क्रम में महिलाओं में उत्तर मध्य रेलवे की शशि यादव नें 84 किलो ग्राम भार वर्ग में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
इनकी इस उपलब्धि पर उत्तर मध्य रेलवे खेल संघ के अध्यक्ष शरद मेहता ने खिलाड़ियों को बधाई दी। इसी क्रम में उत्तर मध्य रेलवे खेल संघ के महासचिव नितिन गर्ग ने भी पूरी टीम को बधाई दी और आगे की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं तथा आशा व्यक्त की कि, भविष्य में भी सभी अन्य खिलाड़ी इसी प्रकार उत्तर मध्य रेलवे और राष्ट्र के लिए इसी प्रकार उपलब्धि अर्जित करते रहेंगे।
उत्तर मध्य रेलवे के कोच जीतेंद्र ने भी अपने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने टीम के अन्य सभी खिलाड़ियों का भी उत्साह वर्धन किया।