झांसीl राष्ट्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन की समीक्षा बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एन शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं राष्ट्रीय संयोजक अंचल अरजरिया, राष्ट्रीय डायरेक्टर संजय वामी, प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश पटेल के विशिष्ट आतिथ्य में हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आरके सहारिया ने की।

इस अवसर पर पूरे महीने भर के कार्यों की समीक्षा की गई जो कार्य नहीं हुए है उनको पूर्ण करने वह मानव अधिकारों का किसी भी हालत में उल्लंघन ना होने देना सभी को न्याय मिले इस दिशा में बढ़कर काम करने हेतु आह्वान किया गया। बताया गया कि अगर ज्ञात होता है कि कहीं किसी तहसील, थाने या अन्य स्थान पर किसी भी व्यक्ति का शोषण किया जा रहा है या रुपया मांगा जा रहा है तो सभी पदाधिकारियों को सूचित करने का कष्ट करें जिससे शोषण करने वाले भ्रष्ट लोगों के खिलाफ कार्यवाही करवाई जा सके। अंत में आभार सी पी शर्मा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सरजू प्रसाद, बाबूलाल, पवन कुमार, अर्पित, दिनेश तिवारी, मनोज तिवारी, अशोक ठकराल, महेंद्र सहरिया, आरके राय, नंदिनी राय, एके शर्मा, किलेदार रूपा सिंह आदि उपस्थित रहे।