झांसी। नगर निगम के चुनावी जनसम्पर्क के दौरान जनता से किए गए वादे को पूरा न करने पर वर्तमान झांसी महापौर बिहारी लाल आर्य के खिलाफ पीड़ित क्षेत्रवासियों ने सड़कों पर उतर कर वायदा खिलाफी पर मेयर को कठघरे में खड़ा कर दिया।

गुस्साए लोग ध्वस्त मकानों की मिट्टी मटका में लेकर झांसी नगर निगम पहुंचे और प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि निर्वाचित महापौर ने जनता से वादा किया था कि नगर निगम का मेयर बनने के बाद किसी के मकान पर बुलडोजर नहीं चलेगा। लेकिन वह अपने वादे पर कायम नहीं रह सके। उनके वादे को दर किनार करते हुए पिछले दिनों कुछ लोगों के मकानों पर बुलडोजर चलाया गया था। वह मांग करते है कि जनता से जो वादा किया था उसे अमल में लाया जाए।

प्हांरदर्शनकारियों के हाथों में मिट्टी भरे मटका के साथ तख्तियां भी थी जिन पर लिखा था कि मटके में उन मकानों की मिट्टी है जिन्हें मेयर बनने के बाद बुलडोजर से ध्वस्त किया गया था। जबकि मेयर चुनने के पहले बिहारी लाल आर्य ने झांसी की जनता से वादा किया था कि यदि उन्हें चुन लिया जाता है तो किसी के भी मकान पर बुलडोजर नहीं चलेगा, बुलडोजर उनके ऊपर से निकलेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है और बिहारी के मेयर चुनने के बाद भी झांसी में कथित अवैध भवनों पर बुलडोजर चला और मकान का ध्वस्त किया गया है। यह उनके वादाखिलाफी है। वह मांग करते है कि मेयर को अपने वादे पर कायम रहना चाहिए।