– गृह स्वामी के प्रबल विरोध भागे बदमाश
झांसी। जनपद की शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के उन्नाव गेट बाहर मंगलवार की रात छत के सहारे घर में घुसे सशस्त्र नकाबपोश बदमाशों ने डकैती का प्रयास किया, किन्तु गृह स्वामी के विरोध करने पर बदमाश गृह स्वामी व परिजनों की मारपीट कर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाने का पुलिस बल मौके पर पहुँचा तब तक बदमाश भाग गए। पुलिस ने घायल गृह स्वामी को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
शहर कोतवाली के उन्नाव गेट बाहर अशोक कोस्टा अपने परिवार के साथ रहते है। मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह परिजनों के साथ घर मे नीचे वाले कमरे में खाना खा रहे थे। उसी समय 4 नकाबपोश बदमाश हथियारों से लैस होकर उनके छत के सहारे घर मे घुस कर ऊपर वाले कमरे का ताला तोडऩे लगे। ऊपर से आई खटपट की आवज सुनकर अशोक ने छत पर जाकर बदमाशों को देखा तो शोर मचाते हुए उनका प्रबल विरोध करने लगा। शोर सुन कर उसके परिवार के अन्य सदस्य भी ऊपर आ गए। घिरता देख कर बदमाशों ने हाथ में लिए चाकू व तलवारों से आतंकित कर मारपीट करने लगे। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के आने की खबर पाकर बदमाश मौके से खाली हाथ भाग गए। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँच कर पीडि़तों से पूछताछ की व घायल अवस्था में गृह स्वामी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाशों द्वारा बैखोफ होकर घटनाओं को अंजाम दिए जाने से आम जनता में दहशत है।