– जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों से पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों की करेंगे समीक्षा
झांसी। 15 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के झांसी आगमन की तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही झांसी-चित्रकूट मण्डलों के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा हेतु उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 फ रवरी (आज ) झांसी आगमन होगा। मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम निर्धारित कर दिये जाने पर प्रशासनिक अमला द्वारा आज तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इसके लिए आज झांसी के जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह समेत अन्य अधिकारी कार्यक्रम स्थल भोजला मण्डी में निरीक्षण करते हुए तैयारियों को देखा और आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी चाकचौबन्द कर दी गयी है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री राजकीय हैलीकाप्टर से वाराणसी से चल कर 9 फ रवरी को 12. 45 बजे कृषि उत्पादन मण्डी समिति भोजला में बने हैलीपेड पर उतरेंगे। इसके बाद मण्डी सभागार में वह 1.30 बजे तक जनप्रतिनिधियों के साथ प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे। 1. 30 से 2. 30 बजे तक झांसी-चित्रकूट मंडल के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा के सम्बंध में तैयार को लेकर चर्चा करेंगे। 2. 30 से 14. 50 बजे का समय मुख्यमंत्री के लिए आरिक्षत किया गया है। इसके बाद 2. 50 से 3 बजे तक स्थलीय निरीक्षण कर लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
पीएम आगमन दिवस हेतु पांच हैलीपेड
झांसी की भोजला मंडी में 15 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई कल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के साथ जन सभा को सम्बोधित करने आ रहे हैं। इस दिन पर प्रधानमंत्री के साथ अन्य वीआईपी के आगमन के मददनजर कार्यक्रम स्थल पर 5 हैलीपेड बनाये जा रहे हैं। जिसमें 3 हैलीपेड प्रधानमंत्री के लिए बनाये जा रहे हैं। जबकि एक – एक मुख्यमंत्री और सूबे के रा’यपाल के लिए बनाया जा रहा है। हैलीपेड बनाने का कार्य जोरों पर किया जा रहा है।