– आशिक ने स्वयं का गला काट किया आत्महत्या का प्रयास, लिख नहीं सका सोसाइड नोट
झांसी। थाना नवाबाद क्षेत्र के झोकनबाग में टोरिया वाली गली में उस समय दहशत फैल गयी जब एक सिरफिरे आशिक ने इकतफा प्यार में पड़ोसिन किशोरी की उस समय गर्दन रेत दी जब वह सब्जी खरीद कर घर लौट रही थी। इतना ही नहीं सिरफरे ने किशोरी की गर्दन रेतने के बाद स्वयं की गर्दन काट कर आत्महत्या करने व सोसाइड नोट लिखने का प्रयास किया। पुलिस ने सिरफिरे आशिक व किशोरी को उपचार के लिए मेडिकल कालेज भेजा, किन्तु चिकित्सक ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया।
बताया गया है कि झोकनबाग में टोरिया वाली गली में मजदूर वर्ग के परिवार किराए के मकानों में रहते हैं। इस गली में रहने वाली जहूर की १८ वर्षीय पुत्री चांदनी का रिश्ता तय हो गया था और १२ मार्च को सामूहिक समारोह में उसका विवाह होना था। जहूर के पड़ोस में राजस्थान का मूल निवासी कांच काटने का कारीगर २२ वर्षीय निजाम भी किराए से रहता था। पड़ोस में रहने के कारण निजाम का जहूर के घर आना-जाना था और वह चांदनी से प्यार करने लगा था। सूत्रों की मानें तो चांदनी व उसके परिजनों को इसका एहसास नहीं हो सका। इधर, जब निजाम को पता चला कि चांदनी किसी और की होने वाली है तो वह तनाव में रहने लगा। उसने चांदनी से अपने प्यार का इजहार भी किया, किन्तु दूसरी तरफ से अ’छे संकेत नहीं मिलने से उसने घातक निर्णय ले लिया।
आज मंगलवार होने के कारण निजाम काम पर नहीं जाकर घर पर ही रह कर चांदनी का इंतजार कर रहा था। बताया गया है कि सायं लगभग ५ बजे चांदनी सब्जी लेने के लिए अपने घर से गली में निकली। सब्जी लेकर चांदनी लौट रही थी तभी अचानक सिरफिरा निजाम उसके सामने आ गया और उसने चांदनी का रास्ता रोक कर कुछ बात करने की कोशिश की, किन्तु जैसे ही चांदनी उसे अनदेखा कर आगे बढ़ी तभी निजाम ने धारदार शस्त्र से उसका गला रेत दिया। चांदनी चीख मार कर गली में गिर पड़ी और उसके गले से खून का फौब्बारा निकल पड़ा। यह देख कर आसपड़ोस के लोग दौड़े तो निजाम ने उसी धारदार शस्त्र से स्वयं के गले में मार कर आत्महत्या का प्रयास किया। निजाम रक्तरंजित हालत में एक कागज पर कुछ लिखने का प्रयास करने लगा इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में दोनों को उठा कर उपचार के लिए मेडिकल कालेज भेजा।
मेडिकल कालेज में परीक्षण के बाद चिकित्सक ने चांदनी को मृत घोषित कर दिया जबकि निजाम को गम्भीर हालत में भर्ती कर लिया गया। उधर, उक्त घटना की जानकारी लगने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और घटना के बारे में चश्मदीदों से जानकारी की। सूत्रों के अनुसार निजाम का कहना था कि चांदनी उसकी है, किसी दूसरे की नहीं हो सकती। फिलहाल सिरफिरे आशिक के इस इकतरफा प्यार ने हंसती खिलखिलाती चांदनी को मौत के आगोश में सुला दिया।