DRM ने डीजल लोको सिम्युलेटर भवन का किया निरीक्षण
झांसी। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा सुपरवाइजर ट्रेनिंग सेंटर में स्थित उत्तर मध्य रेलवे के एकमात्र डीजल लोको सिम्युलेटर भवन का निरीक्षण किया और सिम्युलेटर भवन में बने क्लासरूम और पार्ट टास्क ट्रेनर कक्ष का भ्रमण कर लोको पायलट को दी जाने वाली ट्रेनिंग के बारे में जानकारी ली गई।
इसके उपरांत मंडल रेल प्रबंधक द्वारा हाई हॉर्सपावर लोकोमोटिव के सिम्युलेटर का भी जायजा लिया गया। श्री सिन्हा ने सिम्युलेटर के केबिन में बैठकर लोको को चलाया और ट्रेन चलाने के दौरान लोको पायलट के समक्ष आने वाले वास्तविक व्यवधानों को गहनता से समझा। उन्होंने यह समझा की यह सिम्युलेटर में लोको पायलट तथा सहायक लोको पायलट को कैसे ट्रेनिंग दी जाती है।
गौरतलब है कि इस आधुनिक डीजल सिम्युलेटर की मदद से लोको पायलट को सुरक्षा तथा संरक्षा संबंधित जानकारी, ट्रैक पर आने वाले व्यवधानों को दूर करने का तरीका सिखाया जाता है। इससे लोको पायलट की कार्य कुशलता और सजगता में निखार आता है।
इस दौरान डीजल ट्रेनिंग सेंटर के प्रिंसिपल लोकेश कैलाश मीणा द्वारा डीजल लोको सिम्युलेटर की कार्यप्रणाली को एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से दिखाया गया। निरीक्षण के उपरांत मंडल रेल प्रबंधक तथा अन्य विभागीय अधिकारियों द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अपर मंडल है प्रबंधक (इंफ्रा) प्रेम प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (डीजल) सतीश निरंजन, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर निर्दोष कुमार मिश्रा, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (ओ एवं एफ) गौरव, वरिष्ठ मंडल संरक्षण अधिकारी गिरीश कंचन एवं अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।