सचिव पुरातन छात्र समिति बुंदेलखंड कालेज ने मीडिया को जारी किया पत्र
झांसी। विवेक कुमार बाजपेयी एडवोकेट सचिव पुरातन छात्र समिति बुंदेलखंड कालेज, पूर्व महामंत्री शहर कांग्रेस झांसी ने मल्लिका अर्जुन खड़गे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को पत्र लिखकर छात्र संघ चुनाव कराने के लिए संघर्ष कराने की अपील की है।
श्री बाजपेई ने पत्र में बताया कि उत्तर प्रदेश में विगत करीब 15 वर्षों से अधिक समय से छात्र संघ चुनाव बन्द है। छात्र संघ चुनाव नहीं होने के कारण समस्त विश्वविद्यालयों के कुलपति एवं महाविद्यालयों का प्रशासन मनमानी करता है व छात्र-छात्राएं उचित माध्यम से अपनी बात एवं मांग रखने में असहाय महसूस कर रहे हैं। विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव न होने के कारण ऊर्जावान, प्रतिभाशाली एवं बहुआयामी प्रतिभा के धनी छात्र नेता भी छात्र राजनीति के माध्यम से राजनीति की मुख्य धारा में आने से वंचित है।
उन्होंने बताया कि छात्र संघ चुनाव न होने के कारण कांग्रेस पार्टी NSUI संगठन उत्तर प्रदेश में मृत अवस्था में हैं तथा NSUI से निकल कर युवक कांग्रेस में आने वाले युवा भी युवक कांग्रेस को मजबूत नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पत्र पर विचार करके उ०प्र० कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं समस्त frontal organization को निर्देशित करेंगे कि उ०प्र० मे छात्र संघ चुनाव कराये जाने बावत संघर्ष शुरू करें।














