छात्र संघ चुनाव : कांग्रेसी नेता को अखिलेश का सहारा, लिखा पत्र

0
84
Oplus_16908288

झांसी। शहर कांग्रेस के पूर्व महामंत्री व छात्र नेता एड. विवेक वाजपेयी ने विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को लिखे पत्र पर 8 दिन बाद भी तब्बजो नहीं मिलने पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी पत्र लिख कर छात्र संघ चुनाव के लिए आंदोलन की सलाह दी है।

एड बाजपेई ने पत्र में बताया कि उत्तर प्रदेश में विगत करीब पन्द्रह वर्षों से छात्र संघ चुनाव किसी विश्वविद्यालय में नहीं कराये जा रहे है। इस कारण छात्र नेतृत्व की कमी के कारण छात्र-छात्राएं अपनी समस्या उचित माध्यम से नहीं बता पा रहे है जबकि अनेक विश्वविद्यालयों में एवं महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उ०प्र० सरकार के पूर्व मुख्य मंत्री स्व० मुलायम सिंह यादव अपने जीवन काल में छात्र संघ चुनाव के सदैव पक्षघर रहे और उन्होंने भी सदैव छात्र राजनीति एवं युवाओं को राजनीति में आगे लाने का सफल प्रयास किया उनके अथक प्रयास से उ०प्र० में अनेकों छात्र नेता विधायक, सांसद एवं मंत्री बने। उ०प्र० संघ चुनाव नहीं होने के कारण विश्वविद्यालयों के कुलपति महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रशासन छात्रों की समस्याओं का समाधान करने की वजह उन पर दमनकारी कार्यवाही करते हैं।

उन्होंने अनुरोध किया है कि वह विधानसभा के माध्यम से उ०प्र० में छात्र संघ चुनाव कराने के लिए कदम उठाएं। उनके द्वारा किये जाने वाले प्रयास से उ०प्र० में इण्डिया गठबन्धन को मजबूती प्राप्त होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here