यथार्थ एकेडमी के बच्चों ने लखनऊ में दिखाया दम

0
123

उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हुए सम्मानित

झांसी। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में विगत दिनों वर्ल्ड मॉडल सोटी फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप-2026 में झांसी महानगर में संचालित यथार्थ एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में एकेडमी के खिलाड़ियों ने कुल 6 स्वर्ण, 5 रजत और 19 कांस्य पदक अपने नाम किए।

खेल दिवस के अवसर पर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद झांसी में खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा के निवर्तमान जिला महामंत्री अमित साहू ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि यह जिले के लिए गौरव का क्षण है। यही बच्चे आगे चलकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

यथार्थ एकेडमी के कोच आनंद साहू ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन का श्रेय उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन को दिया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास और समर्पण के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। समारोह में वृंदा यादव, सानवी कश्यप, सोनवी साहू, लवी कुशवाहा, रुद्र कुशवाहा, तारची विश्वकर्मा, विधि कुशवाहा, वैष्णवी कुशवाहा, प्रतीक्षा गोस्वामी, तेजस गुप्ता, राघव सेठ, यथार्थ साहू, संस्कार कुशवाहा, निपुण सोनी, अथर्व द्विवेदी, रेयांश आर्य, अथर्व राय, सूर्यांश, अनंत कुमार, अक्षत साहू और श्रेया तिवारी समेत अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष साहू समाज सचेंद्र साहू, गोपाल द्विवेदी, गौरव गोस्वामी, विराज राजपूत, मुदित साहू, ललित वर्मा समेत खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here