- वार्ड स्व’छता प्रोत्साहन समिति में पत्रकारों को शामिल करने का सुझाव
झांसी। नगर निगम द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में प्रथम स्थान हासिल करने कवायद शुरू कर दी गयी है। इसके तहत नगर निगम व जिला जन कल्याण महासमिति एवं मीडिया कर्मियों की संयुक्त बैठक में विचारों का आदान-प्रदान कर चिंतन व मंथन किया गया। इस अभियान में मीडिया कर्मियों की सहभागिता पर भी जोर दिया गया ।
इस दौरान अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि सर्वेक्षण कई चरणों में चलेग। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन सहयोग के बिना अभियान की सफलता होना मुश्किल है क्योंकि किसी भी सर्वेक्षण में नागरिक प्रतिक्रिया सबसे महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। उन्होंने नगर निगम द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि इस सर्वेक्षण में आम नागरिकों से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन वाली कार्यदाई संस्थाओं द्वारा गीला व सूखा कचरा अलग-अलग लिए जाने की पुष्टि की जाती है। साथ ही प्लास्टिक व पॉलीथिन के उपयोग के बारे में भी आम लोगों से जानकारी ली जाती है। उन्होंने बताया कि महासमिति व नगर निगम का यह प्रयास है कि अधिक से अधिक नागरिकों में जागरूकता पैदा की जाए और नागरिकों का यह प्रयास होना चाहिए कि महानगर स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान पर आए। उन्होंने मीडिया कर्मियों से इस बारे में सुझाव मांगे और इसमें योगदान देने की अपील की।
जिला जनकल्याण महासमिति के केंद्रीय अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने बताया कि स्मार्ट सिटी बनने के बाद महानगर का स्व’छ शहरों में शीर्ष पर आना बेहद जरूरी हो गया है। झांसी महानगर ने पहली बार 2017 में स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रतिभाग किया था। 2018 में महानगर ने पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया था जबकि 2019 में स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ाते हुए पूरे देश में 60 वां स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि अब स्व’छता सर्वेक्षण 2020 होने जा रहा है। महानगर के प्रत्येक नागरिक की यह जिम्मेदारी है कि वह अपने महानगर को प्रथम स्थान पर लाने के प्रयास मेंं जुट जाए। बैठक में पत्रकारों ने विविध क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था में लापरवाही के उदाहरण प्रस्तुत किए और बताया कि नगर निगम पर संसाधन तो हैं, किन्तु उनका समुचित उपयोग नहीं होने व लापरवाही बरतने के चलते गंदगी है। इसमें सुधार की जरूरत है। इस पर अपर नगर आयुक्त ने सुधार के निर्देश दिए। पत्रकारों ने सुझाव दिया कि वार्ड स्वच्छता प्रोत्साहन समिति में पत्रकारों को शामिल किए जाए ताकि वास्तविकता उजागर हो सके। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनीत कुमार, जेडएसओ आरके लवानियां आदि उपस्थित रहे।











