ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत RPF व GRP की संयुक्त कार्रवाई
झांसी। ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत रेल सुरक्षा बल पोस्ट वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, रे.सु.ब. क्राइम विंग (D&I)/झाँसी एवं जीआरपी झाँसी की संयुक्त टीम ने यात्री सामान चोरी करने वाले 02 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर जीआरपी झाँसी में पंजीकृत 04 चोरी के मामलों का सफल अनावरण किया है।
संयुक्त टीम ने दोनों आरोपियों को 20 सितंबर को रात्रि 21:45 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1/7 के पास टीन शेड की गुमटी के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 2 लेडीज अंगूठी, 1 पीली धातु की नोज पिन, 1 जोड़ी सफेद धातु की पायल एवं ₹1,34,000/- नगद, कुल अनुमानित कीमत ₹2,49,400/- बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपियों द्वारा उक्त सामान को पूर्व में झांसी रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों के सामान से चोरी करना बताया गया। बरामदगी के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए संबंधित अभियोगों में धारा 317(2), 3/5 BNS-2023 की बढ़ोतरी की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों का नाम इरशाद पुत्र मुस्ताक खान, निवासी मोहल्ला वोपारियन, अरोड़ा वाली गली, थाना सादाबाद, जिला हाथरस व इरशाद पुत्र हबीब, निवासी ईदगाह कॉलोनी, इस्लाम नगर, सादाबाद, थाना सादाबाद, जिला हाथरस है।














