बीकेडी में 24 से त्रिदिवसीय ‘‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’’

0
69

झांसी। बुन्देलखंड कॉलेज, झांसी परिसर में ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ (17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत संस्कृति, साहित्य, स्वावलंबन एवं अभिव्यक्ति का संगम ‘‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’’ का आयोजन 24 से 26 सितम्बर तक होने जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों का रुझान पुस्तकों की ओर हो और उन्हें मनपसंद प्रसिद्ध लेखकों की पुस्तकें एक ही स्थान पर सुलभ होगीं।

प्राचार्य प्रो. एस. के. राय व संयोजक डॉ. अरविन्द सिंह परमार ने बताया कि पुस्तक मेला कॉलेज के कोठारी हॉल में लगेगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले में प्रसिद्ध प्रकाशक पुस्तकों के खजाने के साथ मौजूद रहेंगे। स्थानीय साहित्यकारों की पुस्तकों को भी स्थान दिया गया है। मेले में ज्ञानवर्धक पुस्तकों के साथ-साथ सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं रचनात्मक गतिविधियों की धूम रहेगी।

इस दौरान प्राचार्य प्रो. एस. के. राय ने विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी, डॉ. अरविन्द सिंह परमार ने पुस्तकों के सम्बन्ध में अवगत कराया। प्रो. एल.सी. साहू ने बुन्देली भाषा पर चर्चा तथा संचालन किया।

त्रिदिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखाः

पहला दिन (24 सितम्बर 2026):

पोस्टर प्रतियोगिताः प्रातः 11:00 से दोपहर 01:00 बजे तक (संयोजकः डॉ. संतोष रानी)।
विविध जागरूकता शिविरः प्रातः 11:00 बजे से (संयोजकः डॉ. राजेन्द्र प्रसाद)।
बुंदेली झाँकीः दोपहर 1:00 से 3:00 बजे तक (संयोजकः प्रो. स्मिता जायसवाल)।
बुंदेली लोक नृत्य प्रतियोगिताः सांय 3:00 से 6:00 बजे तक (संयोजकः प्रो. एल. सी. साहू)।

दूसरा दिन (25 सितम्बर 2026):
बुंदेलखंड के लघु एवं कुटीर उद्योग प्रदर्शनी: प्रातः 11:00 बजे से (संयोजक: प्रो. यू. आर. यादव)।
निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता: प्रातः 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक (संयोजक: प्रो. नूनत अग्रवाल)।
केरियर वार्ता : दोपहर 1:00 से 2:00 बजे तक (संयोजक: डॉ. हिमानी)।
हास्य कवि सम्मेलन: सांय 5:00 बजे से (संयोजक: प्रो. नवेन्द्र कुमार सिंह)।

तीसरा दिन (26 सितम्बर 2026):
न्यूरोथेरेपी चिकित्सा शिविरः प्रातः 10:00 बजे से 3:00 बजे तक (संयोजक: डॉ. अवधेश सिंह ठाकुर)।
बुंदेली व्यंजन: प्रातः 11:00 बजे से (संयोजक: प्रो. मंजरी दमेले)।
बुंदेली साहित्यकार संगोष्ठी: दोपहर 1:00 बजे से (संयोजक: पुरातन छात्र समिति)।
पुरातन छात्र संगोष्ठी: दोपहर 3:00 बजे से (संयोजक: प्रो. अजीत सिंह)।
सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण: सांय 5:00 से 7:00 बजे तक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here