झांसी। श्री राम जानकी मंदिर साहू समाज ट्रस्ट के तत्वावधान में डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में राम जानकी मंदिर बड़ागांव गेट से भगवान के स्वरूप
विमानों पर विराजमान कर शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निवर्तमान जिला महामंत्री अमित साहू एवं विशिष्ट अतिथि व्यापारी नेता संतोष साहू व आनंद साहू पूर्व पार्षद संरक्षक द्वारा भगवान की आरती की गई। शोभा यात्रा का विभिन्न स्थलों पर स्वजातीय बंधुओं एवं आम जनमानस ने स्वागत किया।
शोभायात्रा में अध्यक्ष सचिन साहू, सचिव बालस्वरूप साहू ठेकेदार, कोषाध्यक्ष जेपी ठेकेदार, मंदिर समिति अध्यक्ष रोहित साहू, भामाशाह विनोद छैया,, प्रवीन साहू( अध्यक्ष आवास विकास व्यापार मंडल ) महेश साहू नगरा, सतीश साहू, अजय लाठया, विनोद जीएसटी, विक्रम साहू, रामचंद्र साहू, विकास कोटिया, रामपाल मोदी, राकेश एग्रो , नरेश साहू ,अशोक साहू, ऋषि साहू ,प्रमोद साहू, मनीष, जयप्रकाश छैया आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। अंत में आभार महामंत्री अविनाश साहू माते ने व्यक्त किया।














