स्नातक प्रत्याशी राठौर को विजय बनाने में साहू समाज पूरी ताकत के साथ जुटेगा

0
25

साहू समाज ने किया भाजपा स्नातक प्रत्याशी का भव्य स्वागत

झांसी। उत्तर प्रदेश में चल रहे स्नातक निर्वाचन के तहत झांसी-प्रयागराज निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अशोक राठौर का झांसी महानगर में साहू समाज द्वारा गर्मजोशी से स्वागत कर विजय बनाने का आश्वासन दिया।

बड़ागांव गेट अंदर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर साहू समाज परिसर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए भाजपा के निवर्तमान जिला महामंत्री अमित साहू ने आश्वस्त किया कि झांसी विधानसभा से स्नातक मतदाता श्री राठौर को विजय बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। साहू समाज पूरी ताकत के साथ जुटेगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ हर बूथ पर अपने प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला साहू समाज के अध्यक्ष सचेंद्र साहू ने की, जबकि मंच संचालन संतोष साहू ने किया।

कार्यक्रम के दौरान साहू समाज के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों ने भाजपा प्रत्याशी अशोक राठौर का माल्यार्पण एवं स्वागत कर समर्थन व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद आनंद साहू, जगदीश साहू, प्रेम नारायण साहू, रामपाल मोदी, राकेश साहू, प्रेम साहू, श्रेष्ठ साहू, गुरु प्रसाद साहू, महेश साहू, राजू साहू, मोहनीश साहू, सौरभ साहू, गोपाल साहू, राशि साहू, राजेश साहू, राज साहू, विजय साहू, श्रीमती सुनीता साहू, नीतू साहू, प्रहलाद साहू, मोहित साहू, निखिल साहू, शालिनी साहू, हर्ष साहू, विनोद साहू, निक्की साहू, राकेश साहू एग्रो, सतीश साहू, सुमित साहू, मुदित साहू एवं अनिरुद्ध साहू सहित बड़ी संख्या में साहू समाज के सामाजिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here