जबरन शादी व भगा ले जाने की धमकियों से परेशान छात्रा द्वारा खुदकुशी 

0
10
Oplus_16908288

झांसी। चिरगांव क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी जबरन शादी व भगा ले जाने की धमकियों से इतनी परेशान हो गई कि उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

क्षेत्राधिकारी मोंठ ने बताया कि 18 अक्टूबर को थाना चिरगांव पर धीरज सिंह ग्राम औपारा, थाना चिरगांव द्वारा सूचना दी गई कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री जो कि मानसिक रूप से ग्रसित थी, के द्वारा आत्महत्या कर ली गई। तत्काल चिरगांव पुलिस ने मौके पर पहुँचकर फॉरेंसिक टीम को बुलाके बॉडी को पंचायतनामा भरके पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

19 अक्टूबर को वादी द्वारा एक तहरीर दी गई जिसमें उनके द्वारा उल्लेखित किया गया कि कृष्णा राजपूत नाम का लड़का उक्त लड़की को परेशान करता था, जिससे आहत होके लड़की ने फांसी लगाई है। एप्लीकेशन के आधार पर थाना चिरगांव में विधिक कार्यवाही की जा रही है। शीघ्र ही दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करते हुए मामले का निस्तारण किया जाएगा।

छात्रा की मौत के मामले में परिजनों ने तीन लड़कों पर परेशान करने जबरन शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। चाचा के मुताबिक, शिकायत करने पर छात्रा के चचेरे भाई से भी मारपीट की गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के मुताबिक, किशोरी कक्षा 9 की छात्रा थी। उसके चाचा इंदल सिंह यादव का आरोप है कि दो से तीन लड़के उसे परेशान कर रहे थे। इनमें से एक लड़का उस पर जबरन शादी करने और घर से भगाकर ले जाने का दबाव बना रहा था। किशोरी ने इस बारे में अपने चचेरे भाई को बताया था। इसके बाद जब भाई ने आरोपियों से इस बात को लेकर उलाहना दिया, तो उसके साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी भी दी और फिर वहां से चले गए।

परिवार का कहना है कि इस घटना के बाद किशोरी काफी डर गई थी। वह लड़कों की हरकतों से परेशान थी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले में लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here