5 नाबालिग बच्चों के सर से उठा मां बाप का साया 

0
15

विवाद में पानी से भरी खदान में पत्नी की मौत की छलांग, बचाने पति भी कूदा

झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजौली में शनिवार रात विवाद के चलते पत्नी ने पानी से भरी खदान में मौत की छलांग लगा दी। पत्नी को बचाने पति भी कूद गया और दोनों की मौत हो गई। रविवार को दोनों के शवों को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

शनिवार रात्रि हुई इस घटनाक्रम की सूचना परिजनों ने पुलिस को रविवार को सुबह लगभग 9 बजे दी। सूचना मिलने पर सीओ सदर / सहायक पुलिस अधीक्षक सिमरन सिंह और नायब तहसीलदार रिया गर्ग के अलावा थाना प्रेम नगर एस ओ शेर सिंह व बिजौली पुलिस चौकी प्रभारी विवेकानंद यादव मौके पर पहुंचे साथ ही फौरेंसिक टीम को भी मौका पर बुलाया गया फिल्हाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

थाना प्रेम नगर क्षेत्र अन्तर्गत बिजौली के शनि देव मंदिर के निकट पहाड़ी पर बनी पत्थर की पुरानी गहरी खदानों के आस-पास लगभग दो दर्जन से ज्यादा आदिवासी परिवार झोपड़ी बनाकर रहते हैं। बताया गया है कि बीती रात शंकर पुत्र किशोरी और उसकी पत्नी गिरजा आदिवासी का आपसी विवाद हुआ तो पत्नी ने गहरी खदान में छलांग मार दी पत्नी को पानी में डूबता देख शंकर ने पत्नी को बचाने के लिए पानी से भरी खदान में छलांग लगाई लेकिन खदान से बाहर नहीं निकल सका।

देर रात्रि मृतक की 7 वर्षीय पुत्री गुल्लू ने जब माता-पिता को झोपड़ी में नही पाया तो उसने अपनी दादी को घटना की सूचना दी। देर रात्रि तक परिजन दोनो को यहां वहां खोजते रहे लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मृतक की मां सोना ने बताया कि रविवार सुबह लगभग 9 बजे गिरजा का शव झोपड़ी के निकट गहरी खदान में दिखा तो बिजौली पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से मृतक दम्पति के शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसके साथ ही साथ स्थलीय जांच के लिए फौरेंसिक टीम को बुला लिया गया। थाना प्रेम नगर एस ओ शेर सिंह, बिजौली पुलिस चौकी प्रभारी विवेकानंद के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसी बीच सीओ सदर / सहायक पुलिस अधीक्षक सिमरन सिंह के अलावा नायब तहसीलदार रिया गर्ग ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

5 नाबालिग बच्चों हुए बेसहारा 

मृतक दम्पति शंकर आदिवासी और गिरजा के पांच बच्चे है जिनमे तीन लड़के और दो लड़कियां हैं जिनमें अजय 17 देव 15 विजय 10 रागनी 12 गुल्लू 7 साल के हैं एक साथ माता पिता की मौत हो जाने से परिजनों मे मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक शंकर की पहली पत्नी सखी से भी दो बच्चे थे जिसमें नंदनी 20 की शादी हो चुकी है और एक बच्चे की मौत हो चुकी है।

सीओ सदर / सहायक पुलिस अधीक्षक सिमरन सिंह ने बताया कि मृतक शंकर आदिवासी की मां सोना ने पुलिस को सूचना दी कि उसके बहू बेटे खदान में गिर गये है और मौत हो गई है जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से दोनो शवों को बाहर निकाल कर मेडीकल भेज दिया गया है मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here