डॉ. अनुराग सक्सेना की पुस्तक ‘BIO WISSEN’ का विमोचन

0
25

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के गांधी ऑडिटोरियम में डॉ. अनुराग सक्सेना की पुस्तक ‘BIO WISSEN: Complete NCERT Biology Class 12 for NEET Aspirants’ का विमोचन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय, विशिष्ट अतिथि पूर्व कुलपति कृषि विश्वविद्यालय झांसी प्रो. अरविंद कुमार तथा विशेष अतिथि प्रिंसिपल महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी प्रो. सुधीर कुमार एवं कुलसचिव बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी ज्ञानेंद्र कुमार एवं झांसी के वरिष्ठ समाजसेवी नरेश गुप्ता राजू रक्सा जलज गुप्ता आदि उपस्थित रहे। आयोजक फिजियोथैरेपी डिपार्मेंट बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के डॉ. सत्येंद्र सिंह ने किया।

NEET aspirants के लिए तैयार इस पुस्तक में NCERT Biology को सरलता से याद कराने हेतु Mnemonic Learning Technique का उपयोग किया गया है। पुस्तक की डिजाइनिंग एवं डिजिटल प्रस्तुति में प्रतीक्षा मिश्रा, अध्ययन तिवारी, रितेश सैनी, अंकिता मिश्रा, माही, अनूप एवं शिविता का योगदान रहा एल्बम इन सभी बच्चों को कुलपति श्री मुकेश पांडे जी द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। पुस्तक का प्रकाशन Mnemonic Academy द्वारा किया गया है। अंत में डॉ. नीतू सक्सेना, डॉ. नूपुर गौतम, डॉ. ममता सिंह एवं डॉ. ज्योति मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here