झांसी मंडल के उरई एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर होगा ठहराव
05541/05542 विशेष ट्रेन से बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं दक्षिण भारत के यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त रेल सुविधा
झांसी। त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा दरभंगा एवं यशवंतपुर के मध्य 05541/05542 विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इस विशेष ट्रेन के संचालन से दीपावली एवं छठ पर्व पर बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश एवं कर्नाटक के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
गाड़ी संख्या 05541 दरभंगा–यशवंतपुर विशेष ट्रेन का संचालन 16 नवंबर से 14 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा। इस अवधि में ट्रेन के कुल पांच फेरे निर्धारित हैं। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 05542 यशवंतपुर–दरभंगा विशेष ट्रेन 19 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को संचालित होगी तथा इसके भी कुल पांच फेरे होंगे।
यह विशेष ट्रेन विद्युत इंजन से संचालित होगी तथा इसमें कुल 24 कोच होंगे, जिनमें 02 एसएलआरडी, 10 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 10 शयनयान श्रेणी एवं 02 एसी थ्री-टियर इकोनॉमी कोच शामिल हैं।
गाड़ी संख्या 05541 दरभंगा–यशवंतपुर विशेष ट्रेन का समय एवं ठहराव
गाड़ी संख्या 05541 दरभंगा से प्रत्येक सोमवार को 15:30 बजे प्रस्थान कर समस्तीपुर (16:40/17:05), मुजफ्फरपुर (18:05/18:10), हाजीपुर (19:30/19:35), सोनपुर (19:45/19:47), छपरा (21:35/21:40), सीवान (22:30/22:35), देवरिया सदर (23:35/23:40), गोरखपुर (00:55/01:05), गोंडा (04:10/04:15), ऐशबाग (07:45/07:55), कानपुर सेंट्रल (09:50/09:55), उरई (11:53/11:55), वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (13:55/14:00), बीना (16:25/16:30), भोपाल (19:00/19:05), इटारसी (21:10/21:20), आमला (00:13/00:15), नागपुर (03:50/03:55), चंद्रपुर (06:30/06:32), बल्हारशाह (07:00/07:05), रामागुंडम (10:05/10:10), काजीपेट (11:40/11:50), काचेगुड़ा (14:20/14:25), महबूबनगर (15:55/16:00), धोन (19:30/19:35), धर्मावरम (21:55/22:00), हिंदूपुर (23:00/23:02) एवं येलहंका (01:00/01:02) होते हुए गुरुवार को 02:00 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 05542 यशवंतपुर–दरभंगा विशेष ट्रेन का समय एवं ठहराव
गाड़ी संख्या 05542 यशवंतपुर से प्रत्येक गुरुवार को 22:40 बजे प्रस्थान कर येलहंका (23:00/23:02), हिंदूपुर (00:04/00:06), धर्मावरम (02:20/02:25), धोन (04:55/05:00), महबूबनगर (08:50/08:55), काचेगुड़ा (10:40/10:45), काजीपेट (13:15/13:25), रामागुंडम (14:55/15:00), बल्हारशाह (17:30/17:40), चंद्रपुर (18:00/18:02), नागपुर (22:05/22:10), आमला (01:28/01:30), इटारसी (02:50/02:55), भोपाल (04:50/04:55), बीना (08:00/08:05), वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (12:20/12:25), उरई (14:28/14:30), कानपुर सेंट्रल (17:00/17:05), ऐशबाग (19:05/19:15), गोंडा (21:35/21:40), गोरखपुर (00:55/01:05), देवरिया सदर (02:05/02:10), सीवान (03:10/03:15), छपरा (04:45/04:55), सोनपुर (06:48/06:50), हाजीपुर (07:00/07:05), मुजफ्फरपुर (08:40/08:45) एवं समस्तीपुर (10:40/11:10) होते हुए रविवार को 13:00 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
इस विशेष ट्रेन के उरई एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशनों पर ठहराव से झांसी मंडल के यात्रियों को विशेष रूप से लाभ मिलेगा। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा संबंधी विस्तृत जानकारी एवं अद्यतन समय-सारिणी की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES अथवा 139 से अवश्य प्राप्त कर लें।












