झांसी। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार द्वारा 5 नवंबर को शीतकालीन मौसम में सुरक्षित व सुचारु रेल संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “मंडलीय संरक्षा बुलेटिन” का विमोचन किया गया। इस बुलेटिन का उद्देश्य ठंड के मौसम में उत्पन्न होने वाली चुनौतियों के प्रति रेल कर्मचारियों को जागरूक करना तथा आवश्यक सावधानियों के पालन हेतु मार्गदर्शन प्रदान करना है।
उक्त संरक्षा बुलेटिन में विभिन्न विभागों द्वारा शीतकाल के दौरान विशेष सतर्कता बरतने योग्य बिंदुओं का विस्तृत समावेश किया गया है। इसमें ट्रैक, लोको, सिग्नल एवं परिचालन से जुड़े पहलुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे निम्न तापमान, कोहरे एवं अन्य मौसमी प्रभावों के दौरान भी रेल संचालन सुरक्षित एवं निर्बाध बना रहे।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन नंदीश शुक्ल, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन आदि उपस्थित रहे।












