। वर्तमान लॉक डाउन के समय पर वर्क फ्रॉम होम के दौरान उत्तर मध्य रेलवे के आधिकारिक वेव साइट में झाँसी मण्डल के पर्सनल के होम पेज को एक नया रुप दिया गया है। सबसे पहले उत्तर मध्य रेलवे के वेव साइट में जाने के लिये किसी भी वेव ब्राउजर के एड्रैस बार में ये लिखें www.ncr.indianrailways.gov.in एवं एन्टर करें, उसके बाद About us देखिये एवं निम्न रास्ते झाँसी मंडल के पर्सनल के होम पेज पर पहुँचें About us -> Division -> Jhansi -> Personnel इस होम पेज पर आप बाँयी ओर कई जानकारी देखेंगे, इन्हें क्लिक कर आप कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, इसके अलावा मध्य में भी महत्वपूर्ण लिंकस हैं जहां से आप इच्छित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको एवं झाँसी मण्डल के सभी कर्मचारियों को कई महत्वपूर्ण जानकारी आसानी से मिल सकती है। आइये आपको बताते हैं कि इस वेव पेज पर आपको क्या क्या जानकारी मिल सकती है।

  1. सीनियरिटी लिस्ट- इस लिंक से आप झाँसी मण्डल के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारिंयों की विभाग वार सीनियरिटी लिस्ट देख सकते हैं या डाउनलोड कर सकते हैं।
  2. उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय इलाहाबाद द्वारा जारी सभी सर्कुलर 2015 से 2020 तक NCRPS नम्बर, विषय अथवा आर.बी.ई. नं. के द्वारा खोजा जा सकता है।
  3. संगठन चार्ट(Organisation Chart), झाँसी मण्डल के विषय में एवं कार्यों/उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण सहित कार्यरत अधिकारियों के विषय में जानकारी देता है।
  4. आर.आर.बी./ आर.आर.सी. के चयनित अभ्यर्थियों को बुलावा हेतु जानकारी उपलब्ध कराता है एवं उपस्थिति के समय सभी आवश्यक कागजात जैसेकि चरित्र प्रमाण पत्र, एटेस्टेशन फॉर्म, Surety and witness Indemnity bond भी अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकता है।
  5. दयाधार नियुक्ति हेतु लिखित परीक्षा/स्क्रीनिंग के परीक्षाफल की जानकारी दी जाती है।
  6. विभागीय परीक्षा के रिजल्ट भी अनुभाग द्वारा इस वेव पेज पर दी जा सकती है।
  7. सीक्रेट बैलेट इलैक्शन -2020 की जानकारी, मॉडेलिटीस एवं झाँसी मण्डल की निर्वाचन सूची भी प्राप्त की जा सकती है।
  8. आवश्यक प्रोफॉर्मा – रेलवे में उपयुक्त सभी आवश्यक प्रोफॉर्मा जैसे पास/पी.टी.ओ. फॉर्म, छूट्टी हेतु, भविष्य निधि निकासी, चल/अचल सम्पत्ती के क्रय हेतु स्वीक्रिति, विदेश जाने हेतु अनापत्ती पत्र, भवन निर्माण/स्कूटर/कार/कम्प्यूटर आदि अग्रिम हेतु, मॉडगेज फॉर्म, मॉडगेज छुड़ाने हेतु और इसके अलावा कई अनेक प्रोफार्मा उपलब्ध है।
  9. एक्ट एप्रैन्टिस की सूचना, स्पोर्टस/स्काउट/गाइट ग्राउण्ड पर नियुक्ति की सूचना आदि।
  10. यहाँ यू.एम.आई.डी., एच.आर.एम.एस. एवं ई-ऑफिस का लिंक भी दिया गया है, यहाँ से आप सीधे इन पोर्टलों को खोल सकते हैं।
    इन मुख्य जानकारियों के अलावा और भी कई जानकारियाँ हमारे झाँसी मण्डल के इस पोर्टल में हैं और समय समय पर कोई भी विषेश जानकारी इस पोर्टल के द्वारा दी सा सकती है।