झांसी। कोरोना वायरस जैसी महामारी से निपटने के लिए नगर के गली कूचों को सेनेटाइज करने की कवायद शुरू कर दी गई है। नगर निगम द्वारा 60 वार्डों में दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। मेयर रामतीर्थ सिंघल ने स्वयं लाव-लश्कर के साथ सेनेटाइजन की शुरुआत की। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने कोरोना वायरस के अगेंस काम करने वाले जिस कैमिकल का अप्रूवल किया है वह मानव के स्वास्थ्य के लिए घातक नहीं है, सुरक्षा करता है।
गौरतलब है कि नगर निगम ने नगर के सभी वार्डों को गली कूचे को हर घर दुकान को सैनिटाइज करने की योजना बनाई है। इसके तहत हर दिन दोपहर में सैनिटाइजेशन व शाम के समय फागिंग का काम लगातार कराया जाएगा। नगर आयुक्त मनोज कुमार ने सभी नगर वासियों से अपील है कि घर के अंदर छिड़काव ना कराएं। घर के वह दरवाजे, खिड़की, दीवार जिनको हाथों से अधिक छुआ जाता है उनको सैनिटाइज कराएंगे। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा हाई क्लोराइड का प्रयोग कर रहे हैं।
झांसी। मनस्विनी संस्था द्वारा दीपावली की खुशियां बिखेरीं। चार्टर अध्यक्ष रजनी गुप्ता तथा अध्यक्ष कल्पना सेठ की संयुक्त अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया...
झांसी। बिपिन बिहारी महाविद्यालय में 29 अक्टूबर को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार से प्राप्त 268 टेबलेट...