लॉकडाउन में असहाय व गरीबों की स्वेच्छा से सहायता हेतु उमरे मुख्यालय ने बनाया कोविड-19 फंड  
प्रयागराज। तीसरे सप्ताह में पहुंच चुके  लॉकडाउन के दौरान संपूर्ण राष्ट्र में आवश्यक वस्तुओं की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए भारतीय रेल भारतीय रेल प्रतिबद्धतापूर्वक मालगाड़ियों और पार्सल सेवाओं  का संचालन कर रहा है। इस दौरान पीसमील सामानों के परिवहन के लिए रेल प्रशासन द्वारा 58 चिन्हित मार्गों पर  टाइमटेबल के अनुसार 109 पार्सल विशेष गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। संपूर्ण देश को उत्तर से पूर्व, पश्चिम और दक्षिण को रेल मार्ग द्वारा जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने वाली उत्तर मध्य रेलवे भी इस उद्यम में उल्लेखनीय योगदान दे रही है। इसी क्रम में एक-एक पैकेट के परिवहन को भी उत्तर मध्य रेलवे द्वारा स्वीकार किया जा रहा है। झांसी मंडल के ग्वालियर स्टेशन पर 11 अप्रैल को चार पैकेज अनलोड किये गये । साथ ही सभी भारत वासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उत्तर मध्य रेलवे अपनी पेशेवर जिम्मेदारियों के अलावा सामाजिक सहयोग के लिए भी निरंतर तत्पर हैं। इसी क्रम में किये गए कुछ प्रयास निम्नवत हैं:-   
 
1.      लॉअकडाउन अवधि में प्रतिदिन उत्तर मध्य रेलवे के तंत्र पर परिवहित हो रही लगभग 200 माल गाड़ियों में से लगभग 30-35 ट्रेनों में आवश्यक सामग्रियों जैसे विशेष रूप से खाद्य, अनाज, नमक, चीनी, खाद्य तेल और उर्वरक आदि का परिवहन कर रही हैं और इसके सहित अन्य महत्वपूर्ण वस्तुओं जैसे कोयला, पेट्रोलियम, रसोई गैस आदि का भी थोक परिवहन किया जा रहा है। खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उत्तर मध्य रेलवे में प्रतिदिन औसतन 02 रेक खाद्यान की अनलोडिंग की जा रही है।
2.      लॉकडाउन अवधि में भारतीय रेल द्वारा यात्री सेवाओं की बंदी के मध्य दवाओं, खाद्य सामग्री आदि की छोटी – मध्यम मात्रा में सप्लाई को सुनिश्चित करने के लिए टाइमटेबल आधार पर पार्सल सेवाओं का परिचालन प्रारंभ किया गया है। भारतीय रेल द्वारा 58 चिन्हित मार्गों पर  टाइमटेबल के अनुसार 109 पार्सल विशेष गाड़ियों  मे से 17 सेवाएं उत्तर मध्य रेलवे के स्टेशनों को सेवित करती गुजर रही हैं और इसके अतिरिक्त 1 झांसी-प्रयागराज विशेष गाड़ी  उत्तर मध्य रेलवे द्वारा चलाई जा रही है। इसकए महत्व का मात्र इस बात से आंकलन किया जा सकता है कि अन्यथा तो पीसमील के छोटे पार्सल ना स्वीकारने वाली रेलवे द्वारा मात्र एक डिब्बे की पार्सल सेवा का उत्तर मध्य रेलवे पर दैनिक रूप से  दिनांक 14.04.2020 तक परिचालन किया जा रहा है।  हालांकि इस पार्सल ट्रेन सं 00435/00436 का केवल एक एसएलआर के साथ संचालन किया जा रहा है जबकि,  उसी लोकोमोटिव और समान अन्य ऑपरेशनल इनपुट द्वारा पूर्ण ट्रेन लोड परिचालित होता है अत: इसकी संचालन की लागत पार्सल के मूल्य की तुलना में बहुत अधिक महंगा है, फिर भी नेशनल ट्रांसपोर्टर के रूप में जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए उत्तर मध्य रेलवे पार्सल सेवाओं के संचालन को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। सेवा के इसी उद्देश्य से उत्तर मध्य रेलवे द्वारा दिनांक 10.04.2020 को मात्र रु 7751 के बहुत ही छोटी बुकिंग राशि के साथ भी 2.171 टन पार्सल का परिवहन किया गया। पार्सल सेवाओं की सूचि इस विज्ञप्ति के साथ संलग्न है।
3.      पीएम केयर्स फंड में उत्तर मध्य रेलवे के सभी कर्मियो की एक दिन की सैलरी का योगदान रु 7.3 करोड की राशि के अलावा कई व्यक्तिगत और सामूहिक योगदान के माध्यम से मुख्यालय एवं मंडलों द्वारा लॉकडाउन अवधि में असहाय और गरीबों की सहायता हेतु भोजन एवं राशन उपलब्ध करा रहे हैं। इस काम में सहयोग हेतु लॉकडाउन अवधि में प्रभावित असहाय और गरीबों की सहायता हेतु उत्तर मध्य रेलवे द्वारा कोविड-19 फंड की स्थापना की गई है। इस फंड में मुख्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अबतक स्वैछिक रूप से रु 7,16,000/- की राशि का सहयोग दिया जा चुका है। इसी प्रकार के फंड प्रयागराज, झांसी एवं आगरा मंडल के स्तर पर भी बनाए गए हैं।   झांसी मंडल में Covid महामारी को देखते हुए जरूरतमंदो के सहायतार्थ एक विशेष फंड का निर्माण किया गया है जिसमें कोई भी रेलकर्मी स्वेच्छा से दान कर सकता है। बैंक खाता का विवरण निम्न प्रकार है:-
 Account no. 39257032566, Name: COVID 19 NORTH CENTRAL RAIL DIV JHANSI
IFSC: SBIN0007298
 
4.      महाप्रबंधक श्री राजीव चौधरी के निर्देशानुसार उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय कोविड फंड से रु. 75,000 की  राशि झांसी मंडल को प्रदान की गई है।