चूहे को रस्सी से बांध कर लगाई आग; 4 के खिलाफ रिपोर्ट 

0
44
Oplus_16908288

बेजुबान के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल 

झांसी। चूहे को रस्सी से बांधकर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर जलाने की क्रूरता का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने जुनैद कुरैशी समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 325 में मुकदमा दर्ज किया है।

दरअसल, झांसी में क्रूरता पूर्ण तरीके से बेजुबान को जलाने का अमानवीय मामला सामने आया है। इसमें कुछ युवकों ने मौज मस्ती के लिए एक चूहे को पकड़ कर उसके साथ ऐसी अमानवीय हरकत की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक पहले चूहे को रस्सी से बांधते हैं और फिर उसे एक गेट पर लटका देते हैं। इसके बाद युवकों ने चूहे के ऊपर पेट्रोल डाला और आग लगा दी, इस पूरी घटना को आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड भी किया।

इतना ही नहीं, वीडियो को सोशल मीडिया पर भी वायरल किया गया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया, वायरल वीडियो में बेजुबान जीव के साथ की गई क्रूरता देखकर लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामले की शिकायत पहुंचने के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने क्रूरता करने के आरोप में जुनैद कुरैशी, जीशान कुरैशी, आसिफ कुरैशी और सफीक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले में सीओ सिटी प्रिया सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया से एक वीडियो संज्ञान में आया है, जिसमें एक जिंदा चूहे को ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसको जलाने की घटना सामने आई थी, इस वीडियो को संज्ञान में लेते हुए थाना शहर कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल इस प्रकरण के संबंध में 319/26 मुकदमा पंजीकृत किया गया है,अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here